Holi Special Train: बिहार के लिए दौड़ेंगी 18 रेलगाड़ियां, 5 पॉइंट में जानें टाइमिंग-किराया और रूट प्लान

Indian Railways Holi Special Trains: बिहार में होली स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी। रेलवे ने ट्रेनों का शेड्यूल, टाइमिंग, किराया और रूट जारी कर दिया है। त्योहार के मौके पर भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें दौड़ाने का फैसला लिया गया है। एक ट्रेन होली के मौके पर वैष्णो देवी के लिए भी चलेगी। झारखंड की 3 ट्रेनों का स्टॉपेज भी बिहार में रहेगा।

Indian Railways Holi Special Trains

Indian Railways Holi Special Trains

विज्ञापन

Holi Special Trains Schedule: होली का त्योहार नजदीक है, जिसे देखते हुए इंडियन रेलवे (Indian Railways) के नॉर्थ डिविजन ने 15 से ज्यादा ट्रेनें चलाने दौड़ाने का फैसला लिया है। रेलवे की ओर से ट्रेनों की टाइमिंग, किराया और रूट भी जारी कर दिया गया है। रेलवे के मुताबिक, 6 ट्रेनें दिल्‍ली से दौड़ेंगी और आदेश जारी कर दिए गए हैं।

कटरा, वाराणसी, सहारनपुर से दूसरे शहरों के लिए ट्रेनें दौड़ेंगी। सहरसा से अंबाला के लिए ट्रेन चलेगी। दिल्ली के आनंद विहार के लिए पटना, गया समेत कई शहरों से ट्रेन चलाई जाएंगी। झारखंड के धनबाद से गुजरने वाली 3 ट्रेनों का स्टॉपेज बिहार के 3 स्टेशनों पर रहेगा। रेलवे की ओर से आदेश जारी करके पालन करने के कड़े निर्देश दे दिए गए हैं।

Advertisment

 

रेलवे दौड़ाएगा यह ट्रेनें

1. नई दिल्ली से उधमपुर के बीच ट्रेन नंबर 04033 दौड़ेगी, जो नई दिल्ली से 22 और 29 मार्च को चलेगी। ट्रेन नंबर 04034 उधमपुर से 23 और 30 मार्च को नई दिल्‍ली के लिए दौड़ेगी। रास्ते में ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना कैंट, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट और जम्मू तवी स्टेशन पर स्टॉपेज लेगी।

विज्ञापन

2. वैष्णो देवी के लिए नई दिल्ली से स्‍पेशल ट्रेन 24 से 31 मार्च के बीच दौड़ेगी। ट्रेन सप्ताह में 2 दिन बुधवार-रविवार को आएगी जाएगी। कटरा से यही ट्रेन 25 से एक अप्रैल के बीच दौड़ेगी और सप्ताह में 2 दिन गुरुवार-सोमवार को चलेगी।

3. दिल्ली जंक्शन से वाराणसी के लिए 21 से 30 मार्च के बीच हफ्ते में 3 दिन सोमवार, गुरुवार, शनिवार को ट्रेन दौड़ेगी। वापसी में वाराणसी से ट्रेन 22 से 31 मार्च के बीच हफ्ते में 3 दिन मंगलवार, शुक्रवार, रविवार को दौड़ेगी।

विज्ञापन

4. दिल्ली से टुंडला, पानीपत, आगरा के लिए होली स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। यह ट्रेन 21 से 24 मार्च तक हर रोज आएगी और जाएगी।

5. एक ट्रेन कटरा से वाराणसी के लिए सप्ताह में एक बार होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। रविवार को कटरा से जाएगी और मंगलवार को वाराणसी से वापसी होगी।

विज्ञापन

6. हावड़ा से बनारस के लिए एक ट्रेन 23 मार्च को दौड़ेगी। ट्रेन का स्टॉपेज दुर्गापुर, आसनसोल, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और वाराणसी स्टेशन पर रहेगा।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ