Bihar hijab controversy real truth: बिहार के हिजाब विवाद का असली सच सामने आ गया है। पूरे घटनाक्रम को गलत अर्थों में लिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान जब सभी लोग खुशी मना रहे थे, एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे थे और सेल्फी ले रहे थे, उसी दौरान मुख्यमंत्री की नजर उस बच्ची पर पड़ी. चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई न देने पर उन्होंने सहज भाव से पूछा कि चेहरा क्यों ढका हुआ है और बेहतर फोटो के लिए हिजाब हटाने की बात कही. इसी क्रम में उन्होंने अपने हाथ से हिजाब हटाया, जिसे अब बेवजह विवाद का रूप दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘भारत में मुस्लिम महिलाओं को खतरा…’, CM नीतीश के जबरन हिजाब खींचने के विवाद में पाकिस्तान की एंट्री
मुख्यमंत्री चाहते थे कि बच्चे के चेहरे पर मुस्कान दिखे
परिवार का कहना है कि एक अभिभावक की तरह मुख्यमंत्री चाहते थे कि बच्चे के चेहरे पर मुस्कान दिखे. इसमें न तो इस्लाम को कोई खतरा है, न किसी धर्म का अपमान हुआ है और न ही मुस्लिम लड़कियों को नीचा दिखाने की कोई मंशा थी. इस घटना को हिंदू-मुस्लिम एंगल से जोड़ना पूरी तरह गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है. वही टिब्बी कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि उन्हें नुसरत प्रवीण प्रवीण हैगार्जियन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिस बच्ची को लेकर यह विवाद खड़ा किया गया, वह कहीं बाहर नहीं गई है.
पटना सदर अस्पताल में जल्द ज्वाइन करेंगी नुसरत
बच्ची की क्लासमेट्स से बातचीत में भी सामने आया है कि वह पटना में ही है और जल्द ज्वाइन करने वाली है. छोटी-सी बात को राय का पहाड़ बनाकर पेश किया जा रहा है. वहीं नुसरत की एक महिला मित्र ने भी जानकारी दी है कि नुसरत ने टेलीफोन पर बताया है कि वह कल पटना सदर अस्पताल में ज्वाइन करने वाली है. इससे यह साफ हो जाता है कि किसी तरह का विरोध या असहमति जैसी बातें पूरी तरह निराधार हैं. कुल मिलाकर, यह मामला एक सामान्य और सहज पल का था, जिसे गलत सेंस में लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया गया. ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है.
यह भी पढ़ें: हिजाब विवाद के बाद बढ़ाई गई CM नीतीश कुमार की सुरक्षा, पाकिस्तानी डॉन ने दी थी धमकी
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
4 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
5 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
8 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
22 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines