हिजाब विवाद के बाद बढ़ाई गई CM नीतीश कुमार की सुरक्षा, पाकिस्तानी डॉन ने दी थी धमकी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते कुछ दिनों से लगातार विवादों के घेरे में हैं. हिजाब मामले के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा को भी अब बढ़ा दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, खूफिया एंजेसियों ने ये आशंका जताई है कि हिजाब विवाद के बाद कुछ आपराधिक और असामाजिक तत्व सीएम नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं.

NITISH KUMAR

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीते कुछ दिनों से लगातार विवादों के घेरे में हैं. हिजाब मामले के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा को भी अब बढ़ा दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, खूफिया एंजेसियों ने ये आशंका जताई है कि हिजाब विवाद के बाद कुछ आपराधिक और असामाजिक तत्व सीएम नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. वहीं, प्रशासन ने नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था को पहले से और भी ज्यादा कड़ा कर दिया है.

बढ़ाई गई नीतीश कुमार की सुरक्षा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा डीजीपी बिहार और एडीजी स्तर पर की गई है. अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा डीजीपी बिहार और एडीजी स्तर पर की गई है. इस समीक्षा के बाद SSG के सुरक्षा घेरे को और मजबूत कर दिया गया है.

सुरक्षा को देखते हुए अब नीतीश कुमार के करीब भी सिर्फ करीबी लोग ही जा सकेंगे. उनके कार्यक्रमों, आवास के आस-पास और मूवमेंट के दौरान भी सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है.

विशेष सतर्कता बरतने के दिए गए निर्देश

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सिक्योरिटी को देखते हुए एसएसपी और एसपी को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. खासतौर से कुछ संवेदनशील इलाकों में सिक्योरिटी बढ़ाई गई जिससे किसी तरह की कोई समस्या न हो. बता दें कि बीते दिनों हुए हिजाब मामले के बाद सीएम नीतीश कुमार को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी मिलने की सामने आई थी. जिसके बाद से ही नीतीश कुमार की सुरक्षा अपग्रेड किया गया है.

हिजाब विवाद के बाद कुछ वर्गों में सीएम नीतीश कुमार के प्रति गुस्सा देखा गया था. जिसके बाद ऐसी आशंका जताई गई थी कि सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया जा सकता है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी तेज कर दी गई है वहीं सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ