हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार के हिजाब विवाद से चर्चित हुईं नुसरत कर बैठीं चूक! फिर से दोहरानी पड़ेगी ज्वाइनिंग की शर्त

hijab controversy:बिहार के हिजाब प्रकरण से चर्चित हुईं डॉक्टर नुसरत परवीन ने आज शाम छह बजे तक हेल्थ विभाग में ड्यूटी ज्वाइन नहीं की. अब नुसरत से अनजाने में चूक हुई या जानबूझकर यह कदम उठाया? इसका पता तो बाद में चलेगा, लेकिन अब नुसरत को ज्वाइनिंग के लिए फिर से स्वास्थ्य विभाग से इजाजत लेनी होंगी.

विज्ञापन

hijab controversy: बिहार के हिजाब प्रकरण से चर्चित हुईं डॉक्टर नुसरत ने आज पटना सदर अस्पताल में ज्वाइन नहीं किया. सभी नव नियुक्त चिकित्सकों को ज्वाइन करने का आज आखिरी दिन था, लेकिन नुसरत नहीं आईं. पटना के सिविल सर्जन डॉ अविनाश कुमार सिंह के अनुसार अकेली नुसरत ही नहीं, 13 अन्य डाक्टर भी अपनी डयूटी आज ज्वाइन नहीं कर पाए, अब यदि नुसरत को ज्वाइन करना होगा तो फिर से स्वास्थ्य विभाग से इजाजत लेनी होंगी. गौरतलब है कि बीते दिन बिहार के हिजाब विवाद का असली सच सामने आते ही नुसरत की सहपाठी ने बताया था कि नुसरत आज डयूटी ज्वाइन कर लेगी.

यह भी पढ़ें: हिजाब विवाद का असली सच आया सामने, मुख्यमंत्री नीतीश ने सहज भाव से पूछा था-चेहरा क्यों ढका

नुसरत की ज्वाइनिंग पर क्या बोले सिविल सर्जन

हिजाब विवाद से चर्चित हुईं डॉक्टर नुसरत परवीन अगर को लेकर सिविल सर्जन अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि आज डयूटी पर पहुंचती तो पहले मेडिकल होता, राज्य स्वास्थ्य समिति से पेपर वैरिफाइड करवाने होगे, उसकी बाद पटर सदर में ज्वाइनिंग मिलती, लेकिन अगर नुसरत आज ज्वाइनिंग करने नहीं आईं तो स्वास्थ्य विभाग पर निर्भर होता कि नुसरत को एक और मौका देना है या नहीं. नुसरत के आने पर ही ज्वाइनिंग लैटर जारी होता. सिविल सर्जन कार्यालय से अबतक ज्वाइन कर चुके 5-6 डाक्टरों के नियुक्ति पत्र पहले ही आ चुके थे. डॉ. नुसरत परवीन का लेटर अब तक नहीं पहुंचा, जबकि लिस्ट में नाम है.

विज्ञापन

नुसरत को झारखंड से बड़ा ऑफर

नुसरत ने भले ही पटना के सदर अस्पताल में आज डयूटी ज्वाइन न की हो, लेकिन हिजाब प्रकरण से वह इतनी अधिक चर्चा में आ गई हैं कि झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर ने नुसरत को प्रदेश में सरकारी नौकरी देने का ऐलान कर डाला. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा था कि डॉ. नुसरत परवीन का झारखंड में स्वागत है, अगर वह झारखंड में नौकरी करती हैं तो उनका मासिक वेतन 3 लाख रुपये होगा. मनचाही पोस्टिंग मिलेगी. रहने के लिए अलग से सरकारी आवास की सुविधा भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: हिजाब मामले में महिला डॉक्टर का जॉब से इनकार, मंत्री बोले मुझे जानकारी नहीं: मंगल पांडे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola