हिजाब मामले में महिला डॉक्टर का जॉब से इनकार, मंत्री बोले मुझे जानकारी नहीं: मंगल पांडे

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने महिला आयुष चिकित्सक के हिजाब मामले पर बड़ा बयान दिया है. मंगल पांडे ने कहा कि मुझे कोई ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि महिला ने बिहार में नौकरी करने से इनकार कर दिया है. पढ़ें पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट

mangal pandey

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने महिला आयुष चिकित्सक के हिजाब मामले पर बड़ा बयान दिया है. मंगल पांडे ने कहा कि मुझे कोई ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि महिला ने बिहार में नौकरी करने से इनकार कर दिया है.

विज्ञापन

गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए मंगल पांडे ने कहा कि मुझ तक अभी कोई जानकारी नहीं है. हालांकि उनका कहना था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व ने हमेशा मातृशक्ति को मजबूत करने का काम किया है. हमेशा महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने का काम किया है. उनको आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से नीतीश कुमार ने मजबूत करने का काम किया है. उसी का परिणाम था कि विधानसभा चुनाव में मातृशक्ति ने अपना पूरा आशीर्वाद और समर्थन नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी को दिया था.

विज्ञापन

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार के द्वारा आयुष चिकित्सकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में एक महिला आयुष चिकित्सा के नकाब को हटाए जाने के बाद राज्य और देश स्तर पर इसकी चर्चा हो रही है. महागठबंधन और एनडीए के कई दलों ने इस मुद्दे पर अपनी अपनी बात को रखा है. इसी बीच में यह खबर भी आई थी कि जिस महिला के नकाब को नीतीश कुमार ने हटाया था, उसने अब बिहार सरकार की नौकरी करने से इनकार कर दिया था.

महिला के भाई ने एक इंग्लिश वेबसाइट को दिए गए अपने साक्षात्कार में इस बात को कहा था कि इस घटना के बाद से उसकी बहन मानसिक तनाव में है और वह नौकरी करने से मना कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सफल आयुष चिकित्सकों को आगामी 20 दिसंबर तक अपना योगदान करना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ