Hero Asia Cup 2025: हॉकी के रंग में रंगा बिहार, राजगीर में पहली बार होगा आयोजन

बिहार के लिए हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन गर्व का क्षण है, जो राज्य को खेल, संस्कृति और पर्यटन के नए वैश्विक आयाम देगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक ने राज्य के हॉकी ट्रेनी को बॉल बॉयज और बॉल गर्ल्स की भूमिका के लिए ट्रेनिंग दी।

Hero Asia Cup 2025
विज्ञापन

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-सीईओ रवीन्द्रन शंकरण ने बिहार के हॉकी ट्रेनी को संबोधित करते हुए उन्हें आगामी हीरो एशिया कप राजगीर 2025 के दौरान बॉल बॉयज और बॉल गर्ल्स के रूप में निभाई जाने वाली भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने ट्रेनीज को बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान उनकी भागीदारी कितनी महत्वपूर्ण और गरिमामय होगी।

हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर, बिहार में होने जा रहा है, जिसमें एशिया की प्रमुख पुरुष हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता में स्थानीय प्रशिक्षुओं की भूमिका भी अहम मानी जा रही है।

Advertisment

ट्रेनी को ऐसा अवसर मिलना गर्व की बात- शंकरण

शंकरण ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के प्रशिक्षुओं को यह अवसर मिलना गर्व की बात है। इस टूर्नामेंट के जरिए वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल व्यवस्था को नजदीक से समझ पाएंगे और उनके भीतर ज़िम्मेदारी, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होगा। बॉल बॉयज और बॉल गर्ल्स की भूमिका में वे आयोजन का अभिन्न हिस्सा बनेंगे।

राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा इन प्रशिक्षुओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे टूर्नामेंट के दौरान अपने दायित्वों को पूरी कुशलता और अनुशासन के साथ निभा सकें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ