रिपोर्ट बाय: अभिषेक कुमार, हाजीपुर: घर में बहन की शादी थी, चारों तरफ लोग भाग-दौड़ कर शादी का काम कर रहे थे। बच्चे अपना झुंड बनाकर खेल रहे थे। एक-एक कर शादी की सारी रस्में पूरी की जा रही थीं। शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल था। लेकिन यह खुशी का माहौल कुछ ही देर में मातम में बदल गया। शादी की पूजा के लिए दही लाने गए दुल्हन के भाई-भतीजे कभी वापस नहीं आए। आई तो उनकी मौत की खबर, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। एक पल में शादी की खुशी मातम में बदल गई। यह दर्दनाक घटना बिहार के हाजीपुर जिले में हुई।
शादी से पहले दर्दनाक सड़क हादसा
हाजीपुर जिले के महनार रोड चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा शिव मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार 3 युवकों में से दो युवकों की मौत हो गई है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान लालमोहन भगत के बेटे रंजन कुमार और अवधेश भगत के बेटे राजीव कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है, जो राजीव कुमार का भाई है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार सोनू कुमार की बहन की शादी सोमवार को होने वाली थी। मटकोर एवं भूईया बाबा की पूजा के लिए सोनू अपने साथ दो युवकों को लेकर बाइक से दही लाने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने रंजन कुमार और राजीव कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सोनू का इलाज किया जा रहा है।
क्या बोले मृतक के चाचा?
इसके बाद घर में शादी की खुशी मातम में बदल गई। परिवार के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक के चाचा टुनटुन पासवान ने बताया कि घर में शादी को लेकर मटकोर पूजा हो रही थी। उसी पूजा के लिए दही लेने के लिए तीनों बाइक पर मार्केट गए थे। इसी दौरान भारी वाहन ने धक्का मार दिया और वे तीनों जमीन पर गिर गए। तीनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर ने जांच के बाद रंजन कुमार और राजीव कुमार को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:बिहार के 8 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट; जानें कब बढ़ेगा तापमान
इस मामले को लेकर चांदपुरा थाना अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने बताया कि घर में शादी की रस्म की जा रही थी। लड़की का भाई दो अन्य युवकों के साथ बाइक से दही लाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
6 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
7 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
10 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines