बिहार के 8 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट; जानें कब बढ़ेगा तापमान

बिहार के कई क्षेत्रों में 5 मई को मौसम विभाग की तरफ से बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही विभाग ने बताया कि जल्द ही राज्य के तापमान में वृद्धि होगी।

Bihar Weather Today (6)

बिहार के लोगों के लिए जो बारिश गर्मी की राहत बनकर आई थी, वहीं बारिश अब आफत बन गई है। दरअसल, इन दिनों राज्य के कई हिस्सों में बारिश, वज्रपात और आंधी-तूफान ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इसके अलावा कई जिलों में तो बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 मई को राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि जल्द ही राज्य के तापमान में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

8 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसके बाद अगले 5 दिनों तक तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। इस बीच IMD की तरफ से खगड़िया, सहरसा, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज जिले के लिए बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अररिया, किशनगंज और मधुबनी जिले के लिए बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

इन जिलों में हो सकती है बारिश

इसके अलावा IMD ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

कैसा होगा जिलों का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार में तापमान 32-34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई में तापमान 34-36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ