हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Hajipur News: पटना से समस्तीपुर जा रही कार में अचानक लगी आग, दो दमकलों ने आग पर पाया काबू

विज्ञापन
Hajipur, The Burning Car

हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्टः हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के पटना हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देर रात पासवान चौक के समीप चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में अचानक धुआं देख चालक समेत पांच लोगों ने चलती कार से कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

शाॅर्ट सर्किट से लगी आग

गाड़ी में सवार लोग पटना से समस्तीपुर जा रहे थे इस दौरान पासवान चौक के समीप अचानक (Hajipur News) गाड़ी में धुआं उठने लगा। कार से धुआं उठता देख चालक ने गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी में आग लगने की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी।

और पढ़िए – Gurugram Road Rage: तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, 4 किमी तक घसीटा; देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

पुलिस और दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि कार में आग शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।

हाईवे पर लगा जाम

कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंची दो दमकलों ने आग पर काबू पा लिया। घटनास्थल पर (Hajipur News) लोगों की भीड़ के कारण हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाकर यातायात को सुचारु किया। कार में सवार लोग पटना से समस्तीपुर जा रहे थे। कार में दो महिलाओं के साथ एक बच्ची और दो पुरूष सवार थे।

मौके पर दमकल के साथ पहुंचे अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि हाजीपुर हाईवे पर एक कार में आग लग गई है। उसके बाद हमने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें