'मोदी' आए तो चिकन-मटन पर लगा देंगे बैन, DMK नेता का वीडियो वायरल

Lok Sabha Election 2024: डीएमके नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी दोबारा लोकसभा चुनाव में जीते तो वह मटन-चिकन पर बैन लगा देंगे। उन्होंने रोड शो के दौरान लोगों से कहा कि अब आप देख लें कि आपको चावल, इडली खाना है या मटन-चिकन।

DMK campaign at Chennai

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं, देशभर में विभिन्न राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इस बीच चुनावी रैलियों से नेताओं के बयानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ताजा मामले में डीएमके नेता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए एक बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो चेन्नई के किसी रोड शो का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

नॉनवेज खाने के लिए तरसना पड़ेगा

विज्ञापन

वायरल वीडियो में डीएमके नेता किसी प्रचार वाहन पर दिख रहे हैं। उनके आसपास महिला कार्यकर्ता समेत अन्य लोग हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान हाथ में लाउडस्पीकर लिए डीएमके नेता ने लोगों से कहा कि अगर अबकी बार लोकसभा चुनाव में जीतकर फिर नरेंद्र मोदी आए तो पांच साल आपको दाल-चावल ही खाने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मटन-चिकन खाने पर बैन लगा देगी, नॉनवेज खाने के लिए तरसना पड़ेगा। अब आप देख लें कि आप चावल, इडली खाना चाहते हैं या मटन-चिकन।

19 अप्रैल को 39 लोकसभा सीट पर मतदान

जानकारी के अनुसार तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीट हैं और इन सीटों के अंतर्गत कुल 234 विधानसभा सीटें आती हैं। बता दें चुनाव आयोग ने राज्य की सभी 39 सीटों पर पहले चरण में  19 अप्रैल को मतदान की घोषणा की है, इसके बाद 4 जून को यहां मतगणना होगी। साल 2019 में भी तमिलनाडु में पहले चरण में सभी सीटों पर चुनाव हुए थे। राज्य में कुल 33 जिले हैं, और यह आन्ध्र प्रदेश और कर्नाटक की सीमाओं से जुड़ता है।

विज्ञापन

तमिलनाडु में डीएमके पार्टी की सरकार

तमिलनाडु में डीएमके पार्टी की सरकार है। यहां एमके स्टालिन मुख्यमंत्री हैं। वह तमिलनाडु के 8वें मुख्यमंत्री हैं और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के बेटे हैं। बता दें पुडुचेरी, तिरुवेल्लूर, चेन्नई उत्तर, तिरुवन्नामलाई और तिरुप्पुर यहां की कुछ प्रमुख लोकसभा सीट हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ