Bihar Ara-Chhapra 6 Lane Road Project: बिहार के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए राज्य में सड़कों के नेटवर्क को भी मजबूत किया जा रहा है। इसी के तहत भोजपुर के जिला प्रशासन ने हर रोज लग रहे बालू जाम की परेशानी से निपटने के लिए कवायद शुरू कर दी है। दरअसल, जिला प्रशासन ने बालू सड़क जाम से निपटने के लिए आरा-छपरा फोरलेन मुख्य सड़क को अब 6 लेन में बदलने का फैसला किया है।
6 लेन रोड से लोगों को मिलेगी राहत
आरा-छपरा मुख्य मार्ग के 6 लेन बनने के बाद पटना-भोजपुर और छपरा जिले के लोगों को सफर करने में काफी राहत मिलेगी। लोगों को हर रोज आते-जाते समय लंबे जाम का नहीं करना होगा। जिले के कलेक्टर तनय सुल्तानिया ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से 2 दिनों के अंदर आरा- छपरा मुख्य मार्ग को 6 लेन में बदलने के लिए डीपीआर की मांग की।
यह भी पढ़ें: किशोर कुणाल के निधन पर फूट-फूट कर रोए बिहार मंत्री अशोक चौधरी; जानें क्या था रिश्ता?
निर्माण में खर्च होंगे 100 करोड़ रुपये
बता दें कि आरा-छपरा मैन रोड के 4 लेन सड़क की चौड़ाई करीब 45 फिट है। वहीं 6 लेन होने के बाद इस सड़क की चौड़ाई करीब 63 फिट हो जाएगी। आरा-छपरा मैन रोड को 6 लेन बनाने के लिए इस सड़क के दोनों तरफ से करीब 12.50 फीट सड़क चौड़ी हो जाएगी। इससे ये सड़क दोनों तरफ से एक-एक लेन बढ़ जाएगी, जिसकी वजह से इस सड़क पर ट्रकों के आने और जाने की सुविधा बढ़ जाएगी। ये सड़क भोजपुर जिले के सीमा के मनभावन मोड़ से शुरू होकर बबूरा तक जाती है, इसकी लंबाई करीब 15 किलोमीटर है। इस सिक्स लेन सड़क के निर्माण पर कारीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines