किशोर कुणाल के निधन पर फूट-फूट कर रोए बिहार मंत्री अशोक चौधरी; जानें क्या था रिश्ता?

Bihar Minister Ashok Chaudhary Crying On Kishore Kunal Death: महावीर मंदिर न्याय समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Bihar Minister Ashok Chaudhary Crying On Kishore Kunal Death
विज्ञापन

Bihar Minister Ashok Chaudhary Crying On Kishore Kunal Death: बिहार के लोकप्रिय पटना महावीर मंदिर न्याय समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का रविवार की सुबह निधन हो गया। आचार्य किशोर कुणाल एक पूर्व IPS और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भी थे। महावीर वात्सल्य अस्पताल में 74 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। उनकी मौत के बाद पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है। जहां, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक जताया है। वहीं बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

क्या था किशोर और मंत्री अशोक के बीच का रिश्ता

बता दें कि आचार्य किशोर कुणाल और मंत्री अशोक चौधरी समधी हैं। वहीं उनकी पत्नी अनीता कुणाल की हालत भी काफी गंभीर हैं। उनका भी रो-रोकर बुरा हाल है। अनीता कुणाल तो बार बार पति का नाम पुकारते हुए बेहोश हो जा रही हैं। फिलहाल मंत्री अशोक चौधरी अपने समधी किशोर कुणाल के घर पर हैं।

दिसंबर 2022 में जुड़ा था रिश्ता

मालूम हो कि मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी और किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल की शादी हुई थी। सायन कुणाल और शांभवी की शादी दिसंबर 2022 में हुई थी। दोनों ने अंतरजातीय विवाह किया था। किशोर कुणाल चर्चित आईपीएस अफसर रहे हैं। वो हनुमान मंदिर ट्रस्ट और महावीर ग्रुप के अस्पताल के जरिए लोगों की सेवा में जुटे रहते थे।अशोक चौधरी और किशोर कुणाल की बच्चों की शादी केवल दो परिवारों का मिलन नहीं बल्कि दो जातियों का भी मिलन था। अशोक चौधरी की तीन बेटियां हैं, जिसमें शांभवी सबसे बड़ी है। इकोनॉमिक्स ग्रेजुएट शांभवी फिलहाल पीजी की पढ़ाई कर रहीं हैं। जबकि आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल लॉ ग्रेजुएट हैं।

विज्ञापन

बता दें कि आचार्य किशोर कुणाल का अंतिम संस्कार कल कोन्हारा घाट सोनपुर में दोपहर 12:00 बजे दिन में किया जाएगा।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ