Bihar News : बिहार सरकार के करीब 77 हजार अधिकारियो के लिए गुड न्यूज है। यहां सरकार पारिश्रमिक और मानदेय में बढ़ोत्तरी करने जा रही है। इस प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 136 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न जिलों में जो घोषणाएं की थी, उस पर कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई है। इसमें मतदाता सूची तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाने वाले बूथ लेवल अफसर BLO के पारिश्रमिक और मानदेय में बढ़ोत्तरी का भी फैसला लिया गया है।
सरकार ने बूथ लेवल अफसर (Bihar Booth Level Officer) के पारिश्रमिक और मानदेय में चार हजार रुपये की वृद्धि कर दी है। इसका फायदा करीब 77 हजार से अधिक बीएलओ को मिलने वाला है। कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि बीएलओ को पहली अप्रैल 2025 के प्रभाव से प्रति बीएलओ छह हजार मानदेय को बढ़ाकर नौ हजार प्रति वर्ष कर दिया गया है। इसके साथ ही मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान घरों के भ्रमण पर एक हजार साल में और दिया जाएगा। इससे प्रति बीएलो चार हजार अतिरिक्त सालाना मिलेगा। इस पर प्रति वर्ष 31.15 करोड़ खर्च होंगे।
हाजीपुर, दरभंगा को भी मिला गिफ्ट
इसके साथ ही हाजीपुर में जलजमाव दूर करने के लिए पानी की निकासी के लिए परियोजना को मंजूरी दी गयी है। दरभंगा जिले में गंगासागर और दीघी झीलों के जीर्णोद्धार, दरभंगा में बस स्टैंड बनाने को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिली है। बताया गया कि इस पर सरकार 83 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च करेगी. इसके साथ ही पूर्णिया में भी 56 करोड़ से अधिक लागत का अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : फतेहपुर ट्रेन हादसे की भयानक तस्वीरें आईं सामने, देख दहल जाएगा दिल
सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ क्षेत्र का विकास काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर किया जाएगा। इसको लेकर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इसके लिए मुख्य परामर्श की नियुक्ति भी की गई है। इसके लिए एचसीपी डिजाइन प्लैनिंग एंड मैनेजमेंट अहमदाबाद को चयनित किया गया है।
यह भी पढ़ें : महाकुंभ में एक और वायरल गर्ल… देखिए एयर होस्टेस से साध्वी बनीं डिजा शर्मा की तस्वीरें
इसके साथ ही गोदाम निर्माण के लिए कुल 30 करोड़ 89 लाख की स्वीकृति कैबिनेट के द्वारा दी गई है। सिवान रेलवे स्टेशन से पंचरूखी रेलवे स्टेशन के बीच क्रॉन्सिंग के निर्माण के लिए 92.16 करोड़ स्वीकृत भी कैबिनेट ने दी है।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
23 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines