गिरिराज सिंह ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- राजद ने ठाकुरों का दिल दुखाया

Giriraj Singh Targeted Lalu Yadav

Giriraj Singh Targeted Lalu Yadav: बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर निशाना साधा है। राज्यसभा में दिए गए मनोज झा के ‘ठाकुर’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि आरजेडी नेता लालू यादव ने मनोज झा के बयान का समर्थन कर के ठाकुरों का दिल दुखाया है।

विज्ञापन

राजद ने मनोज झा का किया समर्थन

महिला आरक्षण बिल पर बहस के दौरान मनोज झा ने एक कविता पढ़ी थी, जिसमें ‘ठाकुर’ शब्द का भी जिक्र था। झा के इसी बयान को लेकर पूरे देशभर में बवाल मच गया। हालांकि, राजद झा के बयान का समर्थन कर रही है। हाल ही में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने मनोज झा को विद्वान व्यक्ति बताया था और कहा था उन्होंने कोई गलत बात नहीं की है। बिहार के उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी मनोज झा के बयान का समर्थन किया है और उन्होंने कहा है कि आरजेडी में सबसे ज्यादा राजपूत जाति के विधायक हैं।

विज्ञापन

सिंह ने लालू-तेजस्वी पर साधा निशाना

लालू और तेजस्वी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज ने कहा है कि आरजेडी में भले ही बीजेपी से ज्यादा विधायक हों लेकिन राजद और लालू प्रसाद यादव की पार्टी की मानसिकता समाज में फूट डालने की है।

विज्ञापन

गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे तो लगता था कि मनोज झा के बयान के बाद लालू यादव इस घटना पर माफी मांगेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा करने के बजाय उस बयान का समर्थन किया। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि लालू यादव ने ठाकुरों का दिल दुखा कर अच्छा नहीं किया।

आरजेडी की मानसिकता महिला विरोधी

केंद्रीय मंत्री ने अब्दुल बारी सिद्दीकी द्वारा महिला आरक्षण पर दिए हालिया बयान का भी विरोध किया है। सिद्दीकी ने कहा था कि संसद में बॉब कट वाली महिलाओं की संख्या बढ़ जाएगी। अब, इसी बात का जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि राजद की तरह सिद्दीकी की भी मानसिकता महिला विरोधी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ