---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

बिहार में भर्ती होंगे 11 हजार से ज्यादा सरकारी क्लर्क, 12वीं पास करें ऑनलाइन अप्लाई

12th pass candidate can apply for 11 thousand clerk vacancy: बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्तियों का ऐलान किया है। सरकार ने अलग-अलग विभागों के लिए 11 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा […]

---खबर नीचे जारी है---

12th pass candidate can apply for 11 thousand clerk vacancy: बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्तियों का ऐलान किया है। सरकार ने अलग-अलग विभागों के लिए 11 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। इसके लिए आप जल्द से जल्द onlinebssc.com वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

𝟏𝟏,𝟎𝟗𝟖 पदों पर 12वीं पास युवाओं की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर पोस्ट कर युवाओं के लिए खुशखबरी देते हुए लिखा कि युवाओं के लिए खुशखबरी! खुशखबरी! बिहार में नौकरियां अपार हमारा संकल्प होता साकार!! बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा विभिन्न विभागों में रिक्त 𝟏𝟏,𝟎𝟗𝟖 पदों पर 12वीं पास युवाओं की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी कर दिया है।

आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने बिहार के विभिन्न विभागों में लोअर क्लास क्लर्क लेवल-1 और लोअर क्लास क्लर्क लेवल-2 के 11098 पदों पर भर्ती के लिए 27 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर है। ऐसे में 12वीं पास युवाओं को सलाह दी जाती है कि वो जल्द से जल्द लास्ट डेट से पहले ऑनलाइन अप्लाई कर दें।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

बारहवीं पास युवा इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

---खबर नीचे जारी है---

इसके लिए सबसे पहले onlinebssc.com वेबसाइट पर लॉग इन करें

इतना करने के बाद BSSCऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें

---खबर नीचे जारी है---

बाद में आगे मांगे गए इंस्ट्रक्शन को फॉलो कर नौकरी के लिए अप्लाई कीजिए।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसएससी की आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 01, 2023 12:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola