अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट।
Giriraj Singh Hindu Swabhiman Yatra: बिहार के सीमांचल में हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए भरे पड़े हैं। इसका मूल कारण देश की आजादी के बाद संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर द्वारा उसी समय एनआरसी लागू करने को लेकर गांधी और नेहरू के समक्ष दिए गए प्रस्ताव का खारिज किया जाना है। फलस्वरूप रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों ने भारत को धर्मशाला बनाकर रख दिया गया है,जो कतई बर्दाश्त नहीं होगा।
रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की संख्या के कारण हालात ऐसे हो गए हैं कि सीमांचल के कई ब्लॉक में हिंदुओं की संख्या सिमट कर रह गई है। डर से हिंदू बहु-बेटी सिंदूर नहीं करती और हिन्दू मर्द ने अपने और परिवार के अस्मत की रक्षा को लेकर वेशभूषा बदलने को विवश है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अररिया के हालात तो एनआरसी लागू करने जैसे है।
ये भी पढ़ेंः 10 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, बिहार सरकार दिवाली से पहले देगी एडवांस सैलरी
अररिया दूसरा कश्मीर होगा
बता दें कि केंद्रीय मंत्री सोमवार को अररिया में थे। यहां वे हिंदू स्वाभिमान यात्रा के तहत बस स्टैंड के नजदीक एक होटल परिसर में सभा को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी नहीं चेतोगे तो अररिया दूसरा कश्मीर होगा। नेपाल बाॅर्डर के नोमेंस लैंड पर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने मंच से बांग्लादेशियों को जमीन नहीं दिलवाने की कसम खिलवाई। उन्होंने कहा कि हिंदू स्वाभिमान यात्रा से बहुत लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। ओवैसी मुस्लिमों की एकजुटता की बात करते हैं तो वह धर्मनिरपेक्ष है, हम हिंदुओं की एकजुटता की बात करते हैं तो दंगाई।
ये भी पढ़ेंः बेगूसराय में स्वास्थ्य मंत्री से बड़ा मजाक! सदर अस्पताल में सर्जिकल कैप की जगह पहना दिया ‘शूज कवर’
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines