Giriraj Singh remark: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज महागठबंधन पर जबरदस्त हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने लालू यादव और तेजस्वी यादव को मगरमच्छ की संज्ञा दी है। उन्होंने आगे कहा कि जनता अब तय कर चुकी है कि मगरमच्छ को दोबारा सत्ता में नहीं लाना है।
कुछ लोग सीएम बनने के सपने देख रहे हैं
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ सीएम बनने के सपने देख रहे हैं लेकिन बिहार की जनता अब ठगबंधन को पहचान चुकी है। उन्होंने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू जी को तो अपने बेटे की गद्दी दिलवाने की चिंता है। ये गठबंधन नहीं, स्वार्थियों का समूह है। जिसे मैं ठगबंधन कहता हूं। केंद्रीय मंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने वाला समूह है।
ये भी पढ़ेंः Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका, यूट्यूबर मनीष कश्यप ने दिया इस्तीफा
राहुल गांधी के आरोपों पर क्या बोले तेजस्वी?
ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी के इस दौर में महागठबंधन की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है। ये भी देखने वाली बात होगी। उधर तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिल्कुल सही आशंका राहुल गांधी जी ने बिहार चुनाव को लेकर जताई है। आज चुनाव आयोग की कार्यशैली क्या है? चुनाव आयोग ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान क्या किया? रात के अंधेरे में काउंटिंग रुकवा दी। ये सही है कि चुनाव आयोग बीजेपी सरकार के प्रकोष्ठ की तरह काम कर रहा है।
वहीं कांग्रेस प्रभारी के सीएम पद को लेकर दिए बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अरे क्यों टेंशन ले रहे हैं छोड़िए इन सब बातों को हम लोग मिल बैठकर सुलझा लेंगे और पूरी तरह से नया बिहार बनाएंगे। इसके लिए यह पूरी कवायद चल रही है।
ये भी पढ़ेंः एक्सीडेंट में बचे तेजस्वी यादव तो सड़क की पूजा करने लगे नेता, वायरल हो रहा वीडियो
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines