---विज्ञापन---

बिहार angle-right

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, जनता दरबार में मुक्का मारने की कोशिश

Bihar Begusarai News : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार से निकलने के दौरान एक युवक ने उन पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

---विज्ञापन---

Giriraj Singh Attack In Begusarai : बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दरबार में हंगामा हो गया। एक युवक ने उन्हें मुक्का मारने की कोशिश की। इस पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का नाम मो. सैफी है, जो वार्ड पार्षद भी बताया जा रहा है।

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री पर हमले का प्रयास

---विज्ञापन---

बेगूसराय जिले के बलिया में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसके समापन होते ही बवाल खड़ा हो गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनता दरबार से जाने वाले थे, तभी मो. सैफी मौके पर पहुंचा और माइक लेकर अनाप-शनाप बोलने लगा। भाजपाइयों ने उसका विरोध किया, जिससे युवक भड़क गया और केंद्रीय मंत्री को मुक्का मारने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें : ‘जब लालू जेल में थे तब पैदा हुई मीसा भारती’, राबड़ी देवी के बयान पर क्या बोले गिरिराज सिंह?

---विज्ञापन---

आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिश

हालांकि, कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह को हमले से बचा लिया। इस घटना से जनता दरबार में अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए युवक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ कर रही है। युवक ने केंद्रीय मंत्री पर हमला करने की कोशिश क्यों की, ये तो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘मदरसा आतंकवाद का अड्डा’; बिहार में गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कांग्रेस और लालू-तेजस्वी पर साधा निशाना

इस घटना पर क्या बोले गिरिराज सिंह?

---विज्ञापन---

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस घटना को लेकर कहा कि उनका नाम गिरिराज सिंह है। वे ऐसे हमलों से डरने वाले नहीं हैं। वे हमेशा समाज के हितों में खड़े रहेंगे और बोलते रहेंगे। दाढ़ी-टोपी देख उनको सहलाने और पुचकाने वाले लोग देख लें कि बिहार समेत पूरे देश में कैसे लव जिहाद और सांप्रदायिक तनाव फैलाया जा रहा है।

First published on: Aug 31, 2024 05:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola