Galwan Martyr Father Arrested: गलवान में शहीद हुए बिहार के जवान जय किशोर सिंह के पिता को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। उनके साथ मारपीट भी की गई है। शहीद के पिता पर उनके शहीद बेटे जय किशोर सिंह की प्रतिमा स्थल की जमीन को हड़पने का आरोप लगा है।
आरोप है कि बिहार पुलिस ने गलवान घाटी में शहीद जय किशोर के पिता राज कपूर सिंह को बर्बरता पूर्वक घसीटते हुए थाने ले गए। पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें कि पूरा मामला शहीद जय किशोर सिंह के स्मारक वाली भूमि से जुड़ा हुआ है।
क्या है स्मारक और जमीन का मामला?
वैशाली जिले के जंदहा के रहने वाले शहीद जय किशोर सिंह के पिता और ग्रामीणों ने मिलकर उनका स्मारक बनवाया था। बताया जा रहा है कि शहीद के स्मारक को सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया गया है। स्मारक को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने राज कपूर सिंह पर जबरन स्मारक निर्माण कर जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। इसे लेकर दोनों पक्षों में मामूली विवाद हुआ जिसके बाद ग्रामीणों ने राज कपूर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
आरोप है कि जांच करने पहुंची पुलिस ने शहीद के पिता के साथ मारपीट की और अभद्रता करते हुए उन्हें थाने ले गई। उधर, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव के कुछ लोग शहीद के स्मारक के पास जुट गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
शहीद के भाई नंदकिशोर ने क्या बताया?
शहीद जय किशोर के भाई नंद किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आई थी और कहा था कि 15 दिनों के अंदर शहीद का स्मारक इस जमीन से हटा लीजिए। इसके हाद हमलोगों ने कहा कि जमीन के मालिकाना हक का पेपर हमारे पास है। इसके बाद पुलिस की टीम चली गई, लेकिन थोड़ी देर बाद थाना प्रभारी पूरी टीम के साथ आए और मेरे पिता के अभद्रता की, उनकी पिटाई की और फिर घसीटते हुए गिरफ्तार कर ले गए।
शहीद के पिता की गिरफ्तारी पर प्रशासन क्या बोला?
शहीद के पिता की गिरफ्तारी पर बवाल बढ़ता देख महुआ की एसडीपीओ पूनम केसरी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जमीन का अतिक्रमण का शहीद का स्मारक बनाया गया था। इससे गांव की कच्ची सड़क अवरुद्ध हो गई थी। इसी मामले में राज कपूर सिंह की गिरफ्तारी की गई है।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
11 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines