Four Girls Consumed Poison: बिहार के औरंगाबाद में एक साथ चार सहलियों के जहर खाने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल मामला औरंगाबाद के कुटुम्बा थाना क्षेत्र का है। जहां संड़ा बाजार की चार सहेलियों ने आज रविवार शाम करीब 5 बजे एक साथ सल्फॉस खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। । लड़कियों के जहर खाने की बात सुनकर घर वाले दंग रह गये। लड़कियों की हालत बिगड़ती देख परिजन आनन-फानन में चारों को औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया। प्रारंभिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया।
चारों सहलियों में दो सगी बहने
चारों सहेलियों की पहचान मनोज चौधरी की पुत्री लक्की व रिया, योगेश शर्मा की पुत्री नंदिनी एवं विनय शर्मा की पुत्री पूनम के रूप में की गई है। लक्की और रिया सगी बहनें है। चारों युवतियों ने किस कारण सल्फास खाकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की, इसकी जानकारी परिजन नहीं दे रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक चारो युवतियों की उम्र 18 से 20 वर्ष है।
यह भी पढ़े: आखिर क्यों पति-पत्नी ने मिलकर कर दिए लड़की के 30 टुकड़े, पुलिस के सामने किए चौकाने वाले खुलासे
सभी लड़कियां आपस में है सहेली
जानकारी के अनुसार चारों लड़कियां आपस में सहेली है। कहा जा रहा है किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा होने के बाद उन्होने इतना बड़ा खतरनाक कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद सदर अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया ले जाए जाने के दौरान लक्की कुमारी की रास्ते में ही मौत हो गयी है। औरंगाबाद सदर अस्पताल में तीनों युवतियों का चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टर अनूप कुमार और अजित कुमार ने बताया कि तीनों लड़कियों की हालत बेहद गंभीर है। बेहतर इलाज जारी है।
संबंधित खबरें
बेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
1 day agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
1 day agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
2 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
3 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
3 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
4 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
5 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
5 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
5 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines