चार सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, दो सगी बहनें, एक ने तोड़ा दम, तीन जूझ रही जिंदगी और मौत से

Four Girls Consumed Poison: बिहार के औरंगाबाद में चार सहेलियों ने एक साथ जहर खा लिया। एक लड़की की मौत हो गई। वहीं तीन लड़कियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

image (51)

Four Girls Consumed Poison: बिहार के औरंगाबाद में एक साथ चार सहलियों के जहर खाने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल मामला औरंगाबाद के कुटुम्बा थाना क्षेत्र का है। जहां संड़ा बाजार की चार सहेलियों ने आज रविवार शाम करीब 5 बजे एक साथ सल्फॉस खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। । लड़कियों के जहर खाने की बात सुनकर घर वाले दंग रह गये। लड़कियों की हालत बिगड़ती देख परिजन  आनन-फानन में चारों को औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया। प्रारंभिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

चारों सहलियों में दो सगी बहने

चारों सहेलियों की पहचान मनोज चौधरी की पुत्री लक्की व रिया, योगेश शर्मा की पुत्री नंदिनी एवं विनय शर्मा की पुत्री पूनम के रूप में की गई है। लक्की और रिया सगी बहनें है। चारों युवतियों ने किस कारण सल्फास खाकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की, इसकी जानकारी परिजन नहीं दे रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक चारो युवतियों की उम्र 18 से 20 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लड़कियां आपस में है सहेली

जानकारी के अनुसार चारों लड़कियां आपस में सहेली है। कहा जा रहा है किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा होने के बाद उन्होने इतना बड़ा खतरनाक कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद सदर अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया ले जाए जाने के दौरान लक्की कुमारी की रास्ते में ही मौत हो गयी है। औरंगाबाद सदर अस्पताल में तीनों युवतियों का चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टर अनूप कुमार और अजित कुमार ने बताया कि तीनों लड़कियों  की हालत बेहद गंभीर है। बेहतर इलाज जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ