हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'हरियाणा-पंजाब से ले आए विदेशी…', RJD के पूर्व विधायक के तजस्वी की पत्नी पर बिगड़े बोल

Nawada News: बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर लगातार राजनीति गरमाई हुई है। नेता एक दूसरे पर व्यक्तिगत हमले करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को नवादा से सामने आया है।

विज्ञापन
पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव

Nawada News: बिहार में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर लगातार राजनीति गरमाई हुई है। नेता एक दूसरे पर व्यक्तिगत हमले करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को नवादा से सामने आया है। जहां RJD के पूर्व बाहुबलि विधायक राजबल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव पर व्यक्तिगत हमला किया है। उन्होनें मंच से कहा कि ‘तेजस्वी यादव को बिहार के यादव समाज में लड़की नहीं मिली, हरियाणा-पंजाब से विदेशी जर्सी गाय ले आए’। मंच के दौरान बोल रहे पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार का बड़ा तोहफा, प्रदेश की महिलाओं को मिलेंगे 10 हजार रुपये

तेजस्वी यादव की शादी को लेकर उठाए सवाल

हाल में जेल से रिहा हुए RJD के पूर्व बाहुबलि विधायक राजबल्लभ यादव ने रविवार को नवादा के नारदीगंज में एक जनसभा में बोलते हुए तेजस्वी यादव की शादी को लेकर सवाल उठाए हैं। इस दौरान उन्होनें खुले मंच से कहा कि ‘तेजस्वी यादव को बिहार के यादव समाज में लड़की नहीं मिली, हरियाणा-पंजाब से विदेशी जर्सी गाय ले आए, यदि यादव समाज की किसी बेटी से शादी की होती तो यादव समाज की किसी लड़की का भला होता, क्या जरुरत थी हरियाणा-पंजाब से लाने की।’

विज्ञापन

कुछ दिनों से RJD से चल रहे नाराज

दरअसल, पिछले कुछ समय से पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव RJD से नाराज चल रहे हैं। उनकी पत्नी विभा देवी हाल में RJD से विधायक हैं, लेकिन पिछले दिनों गया में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर विभा देवी भी नज़र आई थी। वहीं रविवार को खुले मंच से तेजस्वी यादव पर किए गए व्यक्तिगत हमले को लेकर राजद नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। राजद नेता उनके इस बयान को शर्मनाक बता रहें है। RJD प्रवक्ता एजाज अहमद का भी इस मामले में बयान सामने आया है। उन्होने कहा कि RJD इस तरह की भाषा को कभी स्वीकार नहीं करेगी। इस मामले में बीजेपी चुप क्यों है। बीजेपी के नेताओं को सामने आना चाहिए।

यह भी पढ़ें- ‘जनता का मूड साफ, बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार’, तेजस्वी यादव ने नेताओं को दिए चुनावी टास्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola