Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने सोमवार को नीतीश कुमार सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांझी के पुत्र संतोष सुमन ने कहा कि समर्थन वापसी का पत्र सौंपने के लिए राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मिलने का समय मांगा गया है।
सुमन ने कहा कि हम विकल्प तलाशने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली में हमारे विकल्प खुले हुए हैं। हम सभी विकल्पों पर विचार करेंगे। निश्चित तौर पर अगर हमें NDA से बुलावा आया तो उनके नेताओं से भी बात करेंगे लेकिन हम थर्ड फ्रंट की भी बात करेंगे। बहुत सी पार्टियां हैं, उनसे भी हमारी बात होगी। आज हम लिखित तौर पर सरकार से अपना समर्थन वापस लेंगे।
13 जून को कैबिनेट से दिया था इस्तीफा
सुमन ने 13 जून को नीतीश कुमार की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। सुमन ने नीतीश कुमार की जद (यू) पर अपनी पार्टी के विलय का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ दिल्ली में होने वाली बैठक की अपुष्ट खबरों के बारे में पूछे गए सवालों को भी टाल दिया।
गठबंधन के पास 160 विधायक
चार विधायकों के साथ HAM पिछले साल ‘महागठबंधन’ में शामिल हो गई थी। 243 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन के करीब 160 विधायक हैं। इसमें जद (यू), राजद और कांग्रेस के अलावा तीन वामपंथी दल शामिल हैं जो सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Buses Collision: तमिलनाडु में दो बसों की टक्कर; 4 की मौत, 70 लोग घायल
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
10 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
10 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
19 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines