Tamil Nadu Buses Collision: तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के मेलपट्टमपक्कम में दो निजी बसों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 70 लोग घायल हो गए। घायलों को कुड्डालोर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं, एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को दो निजी बसों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

बसों की टक्कर नेल्लीकुप्पम के पास पट्टामबक्कम में हुई है। पन्रुति के मेलपट्टमपक्कम में हुए हादसे में दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद, जनता और पुलिस के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

विज्ञापन

बस का अगला टायर फटा, ड्राइवर ने खोया नियंत्रण

बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार बस कुड्डालोर और पन्रुति के बीच चलती थीं। हादसे के पीछे के कारणों के बारे में बताया जा रहा है कि एक बस का अगला टायर फट गया, जिससे ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।

विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और इलाज करा रहे लोगों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ