सुविधा बढ़ने से बिहार में बढ़ने लगे विदेशी सैलानी, मंत्री का दावा- पर्यटन में सबसे ऊपर होगा प्रदेश

Bihar Tourism: बिहार के टूरिज्म को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका असर साफ देखा जा सकता है। प्रदेश में लगातार सैलानियों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।

Bihar Tourism

Bihar Tourism

विज्ञापन

अमिताभ ओझा, पटना

Bihar Tourism: बिहार का पर्यटन तरक्की कर रहा है। ये प्रदेश ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण है। प्राकृतिक स्थलों की भी उपलब्धता इसमें चार चांद लगाती है। ऐसे में आने वाले दिनों में बिहार पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावना वाला प्रदेश बनेगा। यह कहना है बिहार के पर्यटन मंत्री नितीश मिश्रा का। नितीश मिश्रा ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार पर्यटन मानचित्र पर बिहार को सबसे ऊपर ले जाना चाहती है। इसके लिए सरकार पर्यटन के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक काम कर रही है।

Advertisment

आधुनिक होटलों का निर्माण

पर्यटन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पर्यटन विभाग की ओर से राज्य में विभिन्न पर्यटकीय संरचनाओं और आधुनिक सुविधायुक्त होटलों का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही परिवहन साधनों का भी विकास किया जा रहा है। यही वजह है कि पर्यटकों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साल 2023 में राज्य में लगभग 5.46 लाख विदेशी पर्यटक आए। जबकि वर्ष 2024 में जुलाई के महीने तक 2.67 लाख विदेशी पर्यटक बिहार आ चुके हैं। श्रावणी मेला और गया में चल रहे पितृपक्ष मेले भी कई विदेशी पर्यटक आए हैं।

माता जानकी की जन्मभूमि का विकास

पर्यटन मंत्री के अनुसार माता जानकी की जन्मभूमि के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। यहां के विकास के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। माता जानकी जन्मभूमि के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। पर्यटन मंत्री के अनुसार, आने वाले दिनों में पर्व त्योहारों के लिए भी पर्यटन विभाग खास तैयारी कर रहा है। उदाहरण के तौर पर छठ पर्व को एक पर्यटन उत्सव के रूप में मनाने की योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए प्रतियोगिता

पर्यटन मंत्री ने कहा- हर प्रखंड में एक पर्यटक स्थल के लिए ‘मेरा प्रखंड मेरा गौरव’ और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए प्रतियोगिता की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। इसके अलावा बिहार में पर्यटन के विकास के लिए ईको टूरिज्म, पर्यटन स्थलों के ब्रांडिंग का भी काम किया जा रहा है। पर्यटन नीति के कारण भी बिहार में असीम सम्भावना सामने आई है।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ