हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'बचा लो प्लीज, मेरी जान को खतरा है', बिहार के खान पर महिला ने लगाए गंभीर आरोपी, पटना थाने में दर्ज कराई FIR

बिहार के खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन पर फिर से आरोप लगे हैं और उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दी गई है. शिकायत उत्तर प्रदेश की एक महिला ने दी है और खान सर से अपनी जान को खतरा भी बताया.

विज्ञापन
खान सर पहले कोचिंग सेंटर विवाद को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे थे. (Credit- X)

बिहार के खान सर उर्फ फैजल खान एक और कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. अब उन पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं और उनसे अपनी जान को खतरा बताया है. महिला ने पटना जिले के पीरबहोर थाने में खान सर के खिलाफ शिकायत देकर FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेकर महिला के बयान दर्ज किए. DSP0 राजेश कुमार ने खान सर के खिलाफ शिकायत मिलने की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने कहा है कि महिला के लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं कर सकते. खान सर की मामले में अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. मामले की जांच जारी है, उसके बाद ही कुछ स्पष्ट होगा.

रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बड़ा खुलासा, शव पर मिले चोट के निशान

महिला ने खान सर पर क्या आरोप लगाए?

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश की खुशनारा खातून ने बताया कि साल 2017-18 में वे खान सर के संपर्क में आई थी, लेकिन उसके बाद खान सर अपनी एक महिला मित्र के साथ उसके कमरे पर आने लगे. शुरुआत में सोचा कि ऐसे ही मिलने आते हैं, लेकिन जब हर दूसरे दिन वे दोनों आने लगे और घंटो बिताने लगे तो विरोध किया. विरोध करने पर खान सर ने पुलिस केस में फंसने और जान से मारने की धमकी दी. अभी भी वे जब चाहे तब आ जाते हैं, इसलिए तंग आकर पुलिस को शिकायत दी है. उनके हालिया विवादों से जुड़ी जानकारी मुझे है, जिसको उजागर करने से रोकने के लिए वे कोई कदम उठा सकते.

विज्ञापन

जून 2026 में खान सर किस विवाद में फंसे थे?

खान सर उर्फ फैजल खान पर जून 2026 में आरोप लगे थे. उनके पटना में मुसल्लाहपुर हाट इलाके में बने ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग और हिंसक झड़प हुई थी. विवाद ‘ज्ञान बिंदु GS एकेडमी’ के साथ प्रतियोगिता को लेकर था. 2 जून 2026 को खान सर के कोचिंग सेंटर के बाद असामाजिक तत्वों ने तोड़-फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट की थी. इसका जवाब देते हुए खान सर की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने हवाई फायरिंग की थी. फायरिंग के लिए उकसाने के आरोप खान सर पर लगे. हालांकि खान सर ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि उनके बचाव में फायरिंग की गई थी.

खान सर या रौशन आनंद, कमाई के मामले में कौन हैं आगे? जानें दोनों की नेटवर्थ

विज्ञापन

पुलिस ने खान सर पर क्या आरोप लगाया था?

पुलिस ने आरोपों की जांच करते हुए खान सरकार दोनों सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया और खान सर पर केस दर्ज कर लिया. लेकिन खान सर ने कोर्ट से अंतरिम जमानत मांगी जो उन्हें मिल गई. क्योंकि खान सर ने ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद के खिलाफ केस दर्ज कराया था, इसलिए रोशन आनंद की जमानत याचिका खारिज हो गई थी, इसके खिलाफ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था. इस बीच नेपाल में रोशन आनंद के भाई का शव मिलने के बाद रोशन ने जान को खतरा बताया था. रोशन आनंद ने भाई की मौत के आरोप खान सर पर लगाए थे और केस दर्ज करने की मांग की थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola