अमिताभ ओझा, बिहार: बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी और आईजी अमित लोढ़ा की परेशानियां बढ़ गई है। इन दिनों उनकी लिखित किताब बिहार डायरी पर बनी वेब सीरिज “खाकी “ नेट फ़्लिक्स पर काफी चर्चा में है। लेकिन इस वेब सीरिज के आने के बाद अब बिहार सरकार के निर्देश पर आईजी के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने एफआईआर दर्ज की है।
आईजी के अकाउंट में लेन-देन
जानकारी के मुताबिक विजिलेंस जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि अमित लोढ़ा ने लोक सेवक अधिनियम का उल्लंघन किया है। उन्होंने किताब लिखने से लेकर वेब सीरीज तक पुलिस मुख्यालय और सरकार से किसी तरह का अनुमति नहीं ली थी। आगे रिपोर्ट में कहा गया है कि मगध रेंज के तत्कालीन आईजी अमित लोढ़ा ने फ्राइडे स्टोर टेलर प्राइवेट लिमिटेड एवं नेटफिलिक्स से करार के रूप में दिनांक 18.08.21 को अपने एचडीएफसी अकाउंट पर प्रथम किस्त के रूप में 12372 रूपये लिए हैं।
यह है पूरा मामला
रिपोर्ट के अनुसार आईजी अमित लोढ़ा की पत्नी कौमुदी लोढ़ा के अकाउंट से प्रोडक्शन हाउस के खाते से कई तिथियों के बीच करीब 49 लाख 63 हजार रूपये की लेनदेन किया गया हैं। वेब सीरीज बनाने में करीब 64 करोड़ रूपये खर्च किया गया हैं । जो भ्रष्टाचार से अर्जित किया गया हैं। उक्त आरोपों की जांच को लेकर विशेष निगरानी इकाई ने आईजी अमित लोढ़ा एवं सहयोगियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(1 )(बी) आर/डब्लू आर/डब्लू 13 (2 ) आर /डब्लू 12 संशोधित अधिनियम 2018 एवं आईपीसी की धारा 120 (बी) और 168 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया हैं ।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
3 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
8 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
8 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
8 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
15 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
18 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines