हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'मैं रामचरितमानस का जाप करने नहीं आया हूं...', Ex Minister रामाधार सिंह के बड़े बोल, औरंगाबाद लोकसभा सीट पर ठोकी दावेदारी

Ramadhar Singh Claim On Aurangabad Lok Sabha : बिहार के पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने औरंगाबाद लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी ठोकते हुए, अपनी ही पार्टी भाजपा के सांसद सुशील कुमार सिंह पर कई आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Ex Minister Ramadhar Singh Claim On Aurangabad Lok Sabha Seat (Bihar)

गणेश प्रसाद

Ramadhar Singh Claim On Aurangabad Lok Sabha : बिहार के पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने अपनी ही पार्टी भाजपा के सांसद सुशील कुमार सिंह पर कई आरोप लगाए हैं । उनके बयान के बाद, औरंगाबाद की राजनीति का पारा गर्म हो गया है। पूर्व मंत्री ने औरंगाबाद लोकसभा सीट पर भी अपनी दावेदारी ठोक दी है। उन्होंने सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि जब दलबदलू आ सकता है तो हम क्यों नही?

यह भी पढ़ें – MP: चुनावी माहौल से दूर उमा भारती को लेकर कांग्रेस का गंभीर आरोप, BJP ने किया पलटवार – कांग्रेस अपना घर संभाले

‘रामचरितमानस का जाप करने नहीं आया’

रामाधार सिंह ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा कि मैं यहां रामचरितमानस का जाप और मंदिर में घंटा बजाने नहीं आया हूं। मैं कार्यकर्ता हूं और मैंने अपने खून से इस पार्टी को सींचा है, उनका कहना है कि अपना खेत बेचकर पार्टी को खड़ा किया है। रामाधार सिंह ने कहा कि मैंने जितना पैसा झंडा, रैली और प्रदर्शन में खर्च किया है, उतने में सांसद सुशील सिंह के जैसी कोठी बनवा लेता।

‘कल तक बनिया था वह आज सेठ हो गया’

पूर्व मंत्री ने कहा कि औरंगाबाद शहर में रहने के लिए मेरा घर तक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जो कल तक बनिया था, वह आज सेठ हो गया है। उन्होंने गृह विभाग से सांसद सुशील कुमार सिंह के घर ईडी की रेड करवाने की मांग तक कर डाली। रामाधार सिंह ने दावा किया कि उनके घर धन पकड़ा जाएगा, मैं दावे के साथ कह रहा हूं, उनके घर पर दो एके-47 राइफल हैं, जो उग्रवादियों के पास रहती हैं। रामाधार सिंह ने कहा कि जिसका 100 लोग विरोधी न हो उसकी जिंदगी नर्क है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें