MP: चुनावी माहौल से दूर उमा भारती को लेकर कांग्रेस का गंभीर आरोप, BJP ने किया पलटवार - कांग्रेस अपना घर संभाले

MP Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश में चुनावी महासंग्राम जहां चरम पर है, वहीं एक दौर में बीजेपी की फायर ब्रांड कहलाने वाली नेता उमा भारती चुनावी माहौल से दूर हैं, जिसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर यूज एंड थ्रो की सियासत का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया।

BeFunky-photo (90)

Uma Bharti

विज्ञापन

MP Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश में चुनावी महासंग्राम अब चरम पर है, दोनों ही दल दिग्गजों के साथ चुनावी मैदान में हैं, लेकिन इस चुनाव में एक चेहरा ऐसा भी है, जो अब तक चुनावी मैदान से दूर है। वो चहरा जिसने 2003 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को तीन चौथाई बहुमत के साथ सत्ता दिलाई, राम मंदिर आंदोलन के दौरान बीजेपी के लिए यूपी समेत अन्य प्रदेशों में आईकॉन रहा। दरअसल, यहां बात बीजेपी की फायर बिग्रेड की नेता कहीं जाने वाली उमा भारती की हो रही है। अपने बेबाक बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहने वाली उमा भारती ने चुनावी माहौल से दूर हैं।

यह भी पढ़ें – MP Assembly Election: ‘कमलनाथ के तरकश में कोई नया तीर नहीं, सिर्फ प्रवचन देते हैं’, कांग्रेस के वचन पत्र पर BJP का तंज

विज्ञापन

बीजेपी पर यूज एंड थ्रो की सियासत का आरोप

राजनीतिक गलियारों में उमा को लेकर अलग-अलग चर्चाओं का माहौल भी गर्म है, उधर कांग्रेस ने बीजेपी पर यूज एंड थ्रो की सियासत का आरोप लगाया है।अवनीश बुंदेला, प्रदेश प्रवक्ता (कांग्रेस) का आरोप है कि उमा अपने भतीजे के चुनाव प्रचार में तक नहीं उतरी। विपक्ष का कहना है कि प्रदेश तो दूर बल्कि उनके वर्चस्व के क्षेत्र बुंदेलखंड की सियासत से उन्हें बेदखल कर दिया गया, राजनीतिक जमीन खो चुकी उमा भारती की स्थिति का कारण बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मिलन भार्गव का आरोप है कि बीजेपी ने महिला ही नहीं बल्कि एक साध्वी का भी अपमान किया है

बीजेपी का पलटवार

कांग्रेस के आरोप पर बीजेपी ने कहा कि उमा के मार्गदर्शन में संगठन आगे बढ़ रहा है, संगठन को जब आवश्यकता होगी, उनका साथ भी लिया जाएगा। बीजेपी ने साथ ही नसीहत भी दी कि कांग्रेस अपना घर संभाले, बीजेपी ने हमेशा अपने वरिष्ठों का सम्मान किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ