हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार चुनाव से पहले EC का बड़ा ऐलान, आचार संहिता के दायरे में इंटरनेट भी, पार्टियों को जारी किए निर्देश

Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव में कुछ दिन ही शेष हैं। राजनीतिक पार्टियों के उत्साह के बीच चुनाव आयोग भी सख्ती पर ध्यान दे रहा है। चुनाव आयोग ने आचार संहिता में अब इंटरनेट को भी शामिल कर लिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
बिहार चुनाव में इलेक्शन कमीशन सोशल मीडिया पर भी रखेगा सख्ती।

Bihar Election 2025: बिहार चुनावों का ऐलान हो गया है। इसके बाद राजनीतिक पार्टियां चुनावी प्रचार-प्रसार में तेजी से जुट गई हैं। राजनीतिक दल एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए एआई, सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म का सहारा लेने लगे हैं। चुनाव शुरू होने से पहले ही चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को साफ निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग ने साफ किया कि चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को बनाए रखने की आवश्यकता है। आयोग ने 9 अक्टूबर को 7 बिंदुओं का एक पत्र जारी किया है।

आयोग ने कहा कि इस बार आचार संहिता के दायरे में सोशल मीडिया समेत इंटरनेट भी शामिल रहेगा। अभी तक आचार संहिता के नियमों को केवल जमीनी स्तर फॉलो कराया जाता था। आयोग ने कहा कि आदर्श आचार संहिता दिशानिर्देशों का पालन कराने के लिए व्यापक व्यवस्था है। इन दिशानिर्देशों के किसी भी उल्लंघन से सख्ती से निपटा जाएगा। इस बार आयोग चुनावी माहौल को खराब न होने देने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ी नजर रखेगा।

सभी चुनावों में होगा लागू

चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार विधान सभा के आम चुनाव और 8 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो गई है। कहा कि ये प्रावधान उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों द्वारा सोशल मीडिया सहित इंटरनेट पर पोस्ट की जा रही सामग्री पर भी लागू होंगे। बिहार आम चुनाव और साथ में होने वाले अलग अलग राज्यों के विधानसभा उपचुनाव में भी यह नियम लागू होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बिहार SIR को लेकर कांग्रेस ने ECI से पूछे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में चल रहा मामला

आलोचन से पहले रखें यह ध्यान

आयोग ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के नियम के अनुसार अन्य दलों की आलोचना उनकी नीतियों और कार्यक्रमों, पिछले रिकॉर्ड और कार्य तक ही सीमित रहेंगी। दलों और उम्मीदवारों को अन्य दलों के नेताओं या कार्यकर्ताओं के निजी जीवन के उन सभी पहलुओं की आलोचना करने से बचना चाहिए जो सार्वजनिक गतिविधियों से संबंधित न हों। इसके उल्लघंन पर आयोग ने चेतावनी की कार्रवाई दी है। आयोग ने साफ किया है कि बिना सिद्ध हुए आरोपों या विकृति के आधार पर अन्य दलों या उनके कार्यकर्ताओं की आलोचना से बचा जाएगा।

विज्ञापन

AI वीडियो पर सख्ती

हाल ही में कांग्रेस ने पीएम मोदी और बीजेपी के खिलाफ कई एआई वीडियो जारी किए। यह मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा था। इसको ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने साफ किया है कि राजनीतिक दलों को एआई का दुरुपयोग नहीं करना होगा। सभी राजनीतिक दल और उनके नेता, उम्मीदवार और स्टार प्रचारक अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से या विज्ञापनों में होने वाली एआई वीडियो पर ‘एआई निर्मित वीडियो’ लेबल को साफ तौर पर लिखेंगे।

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: इस एप पर मिलेगी बिहार चुनाव की हर जानकारी, वोटर्स को आएगी काम, देखें डिटेल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola