Bihar Election 2025: इस एप पर मिलेगी बिहार चुनाव की हर जानकारी, वोटर्स को आएगी काम, देखें डिटेल

बिहार चुनाव 2025 के लिए एक ऐप लाया गया है, जो वोटरों को चुनाव से जुड़ी हर जानकारी मोबाइल पर तुरंत उपलब्ध कराएगा. इसमें कई आसानी मिल जाएगी हैं. आइए जानते हैं इसकी जानकारी.

बस एक क्लिक में जानें बिहार चुनाव की पूरी जानकारी.

बस एक क्लिक में जानें बिहार चुनाव की पूरी जानकारी.

Bihar Election: बिहार में चुनावी माहौल गर्म होने वाला है. चुनाव आयोग ने दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराने का ऐलान किया है. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी. ऐसे में वोटरों के लिए चुनाव से जुड़ी हर जानकारी तुरंत हासिल करना बहुत जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने एक खास मोबाइल ऐप की जानकारी दी है.

विज्ञापन

ECI NET ऐप क्या है?

चुनाव आयोग का ECI NET ऐप एक मॉर्डन मोबाइल ऐप है, जिसमें सभी प्रमुख मतदाता सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध हैं. इस ऐप के जरिए वोटर नया रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, नाम में सुधार कर सकते हैं, वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं और चुनाव से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पा सकते हैं.

विज्ञापन

ऐप से क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

ECI NET ऐप में वोटरों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी. इसमें शामिल हैं:

  • नया वोटर रजिस्ट्रेशन
  • नाम में सुधार या बदलाव
  • मतदाता सूची में नाम की जांच
  • चुनाव से जुड़ी नवीनतम जानकारी

इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और iOS दोनों पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है.

विज्ञापन

वोटिंग लिस्ट में नाम जुड़वाना आसान

बिहार में 38 जिलों की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं. वोटर चुनाव से 10 दिन पहले तक अपने नाम को वोटिंग लिस्ट में जोड़वा सकते हैं. ECI NET ऐप के जरिए यह काम बेहद आसान और तेजी से किया जा सकता है.

ऐप से चुनाव प्रक्रिया होगी सरल

इस ऐप की मदद से वोटर किसी भी समय चुनाव से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं. इससे वोटरों को लंबी कतारों या कागजी कामों में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा. ECI NET ऐप चुनाव प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ