मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) का एक प्रतिनिधिमंडल बिहार पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बिहार की राजधानी पटना पहुंचा. इसमें चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी शामिल थे. मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार की अध्यक्षता में सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक सर्वदलीय बैठक वर्तमान में पटना के ताज होटल में हुई. इस बीच कांग्रेस की तरफ से चुनाव आयोग से 5 सवालों के जवाब मांगे गए हैं.
कांग्रेस ने पूछे 5 सवाल
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने बिहार के ऐतिहासिक धरती पर अपना कदम रखा है. SIR के मुद्दों को लेकर वह यहां आए हैं. मैं उनका स्वागत करता हूं, मगर सवाल भी उनके समक्ष रखना चाहता हूं. वोटरों के अधिकार को लेकर राहुल गांधी ने वोटर यात्रा अधिकार निकाला और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी. इलेक्शन कमीशन से 5 सवाल हैं.
पहला और दूसरा सवाल
पहला सवाल, 30 तारीख को जो सूची जारी की गई है, उसको लेकर कांग्रेस यह मांग करती है कि पलायन किए गए लोगों के कितने नाम काटे गए. इसकी सूची जारी की जाए. दूसरा सवाल, नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से 21 लाख 53 हजार नाम नए जोड़े गए हैं, उसकी सूची दी जाए. इसके साथ ही, उनके उम्र की भी जानकारी होनी चाहिए क्योंकि फॉर्म-6 में नए वोटरों के नाम होते हैं. मगर ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं जिसमें 70-75 वर्ष के लोगों के नाम जोड़े गए हैं.
कितनी महिलाओं के नाम कटे और क्यों?
तीसरा सवाल, नई सूची में महिलाओं के कितने नाम कटे और जुड़े हैं. उनके कटने और जुड़ने का क्या कारण है? इसकी भी जानकारी दी जाए. चौथा सवाल, जिनकी मृत्यु हो गई है उनकी सूची भी नाम के साथ दी जाए. बहुत गंभीरता से इलेक्शन कमीशन ने कहा था कि हम घुसपैठियों को रोकने के लिए यह कवायद कर रहे हैं. मगर इलेक्शन कमीशन में अब तक एक भी घुसपैठिए का नाम नहीं दर्ज किया गया है. पांचवां हम मांग करते हैं कि कितने घुसपैठियों को चिन्हित किया है, उनके नाम बताएं.
यह भी पढ़ें: ‘बिहार में SIR का पूरा खेल BJP के इशारे पर’, जयराम रमेश ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा कि जब भी इलेक्शन कमीशन से विपक्ष ने सवाल किया तो उसका जवाब भारतीय जनता पार्टी से आया. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने साक्ष्य के साथ वोट चोरी को दिखाया. उस सवाल का जवाब आज तक नहीं आया है. देश का जो इलेक्शन कमीशन की प्रति विश्वसनीयता है, उसे उन्होंने खुद तोड़ा है. भारतीय जनता पार्टी देश में जितनी भी ऑटोनॉमस बॉडी है, उसे बिगाड़ने में लगी हुई है. इलेक्शन कमीशन तो इलेक्शन की तारीख भी सरकार से ही पूछेगा क्योंकि अभी तो कई उद्घाटन और शिलान्यास ये करवाएंगे. राजेश राम ने कहा कि हमने इलेक्शन कमीशन के सामने 12 मांगें रखी हैं. यह सभी SIR से जुड़े हैं.
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
6 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines