'बिहार में SIR का पूरा खेल BJP के इशारे पर', जयराम रमेश ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

Bihar Chunav 2025: बिहार में मतदाता सूची का बवाल एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव आयोग द्वारा अंतिम मतदाता सूची को लेकर भी EC और बीजेपी की मिलीभगत करार दे दिया है. उनका मानना है कि यह प्रक्रिया बीजेपी को लाभ पहुंचाने के लिए की गई थी

bihar chunav 2025
विज्ञापन

Bihar Chunav 2025: बिहार में मतदाता सूची सुधार (SIR) प्रक्रिया को लेकर फिर विवाद खड़ा हो रहा है. विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पूरी प्रक्रिया भाजपा और उसके सहयोगी दलों को लाभ पहुंचाने के लिए रची गई है. कांग्रेस के जयराम रमेश का कहना है कि अंतिम एसआईआर में भी भारी गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिससे साफ होता है कि आयोग ने न सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी की है बल्कि निष्पक्ष चुनाव की मूल भावना को भी ठेस पहुंचाई है.

चुनाव आयोग से जयराम रमेश ने किया सवाल?

जयराम रमेश ने कहा कि क्या मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इसका जवाब देंगे कि एक घर में 247 मतदाता कैसे पाए गए और एक व्यक्ति का नाम एक ही बूथ पर 3-3 जगह क्यों है? अंतिम वोटर लिस्ट में इतनी बड़ी गड़बड़ियां कैसे सामने आ रही हैं? या वे पहले की तरह ही चुप्पी साधे रहेंगे? वह कहते हैं कि चिंताजनक बात यह है कि कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के नाम कटने की संख्या पिछले चुनावों में जीत के अंतर से अधिक है.

विज्ञापन

सत्ताधारी दल की कठपुतली न बने चुनाव आयोग

हमने पहले दिन से कहा है कि भारत का चुनाव आयोग पूरे देश का है और उसे सत्ताधारी दल की कठपुतली की तरह नहीं दिखना चाहिए. वर्तमान चुनाव आयोग की लचर कार्यप्रणाली और राजनीतिक झुकाव वाली नीतियों से भारत के लोकतंत्र और हमारी अंतरराष्ट्रीय छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. हम एक बार फिर दोहरा रहे हैं कि चुनाव आयोग को जल्दबाजी में बीजेपी को मदद करने के लिए शुरू की गई एसआईआर प्रक्रिया को पूरा करने की बजाय निष्पक्ष रूप से काम करना चाहिए.

आगे क्या होगा?

जयराम रमेश के बयान के बाद अब सवाल यह है कि क्या मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इन गड़बड़ियों पर कोई ठोस जवाब देंगे या फिर आयोग पहले की तरह ही चुप्पी साधे रहेगा. लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि चुनाव आयोग अपनी विश्वसनीयता बचाए और निष्पक्ष संस्था की तरह काम करे, न कि किसी राजनीतिक दल की कठपुतली के तौर पर काम करें.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ