बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में चुनाव आयोग, 9 सदस्यीय टीम पहुंची पटना

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग अब तैयारियों में जुट गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से चुनाव आयोग की 9 सदस्यीय टीम पटना पहुंच चुकी है। यहां पटना एयरपोर्ट पर टीम का स्वागत किया गया। पढ़ें पटना से अमिताभ ओझा की रिपोर्ट…

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025

पटना एयरपोर्ट पहुंची केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम (Pic Credit-News24)

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। इसी क्रम में आयोग की 9 सदस्यीय उच्चस्तरीय टीम पटना पहुंच चुकी है। पटना एयरपोर्ट पर आयोग के अधिकारियों ने टीम का औपचारिक स्वागत किया।

तीन दिवसीय दौरे पर आयोग की टीम

यह टीम अगले तीन दिनों तक बिहार में रहकर चुनावी तैयारियों का जायजा लेगी। आज पटना में आयोग की टीम राज्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करेगी, जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं, लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति समेत तमाम अहम पहलुओं पर फीडबैक लिया जाएगा।

Advertisment

जिलों का भी दौरा करेगी टीम

पटना में बैठक के बाद आयोग की टीम विभिन्न जिलों का दौरा करेगी। वहां के जिलाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। हर जिले में मतदान केंद्रों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, मतदानकर्मियों की तैनाती और अन्य तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा होगी।

तकनीकी और वरिष्ठ अधिकारी शामिल

इस विशेष टीम में चुनाव आयोग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जिनमें तकनीकी विशेषज्ञों के साथ-साथ लॉ एंड ऑर्डर और प्रबंधन से जुड़े अफसर भी मौजूद हैं। यह टीम ज़मीनी स्तर पर तैयारियों को समझने के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी।

विज्ञापन

दिल्ली लौटने के बाद पेश होगी रिपोर्ट

तीन दिन तक बिहार में समीक्षा और निरीक्षण करने के बाद यह टीम दिल्ली लौटेगी और अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि और कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है। संभावना जताई जा रही है कि इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त स्वयं बिहार का दौरा कर सकते हैं। चुनाव आयोग की सक्रियता से यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ