Election Commission On Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने शंखनाद कर दिया है। सोमवार को प्रेस वार्ता कर आयोग ने चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को 2 चरणों में चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से बात की। ज्ञानेश कुमार ने साफ किया है कि इस बार बुर्का पहनकर वोट डालने वाली महिलाओं की भी जांच होगी। इसके लिए बकायदा बूथ पर पर्दा लगाया जाएगा। आंगनवाड़ी सेविका हर पोलिंग बूथ पर मौजूद रहेंगी। ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आवश्यकता पड़ने बुर्का पहने महिलाओं की जांच होगी ।
फ्री रेवड़ियां बांटना पड़ेगा महंगा
प्रेस वार्ता करते हुए ईसीई ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कोई शिकायत मिलती है कि कोई मुफ्त के रेवड़ियां बांट रहा है। तो उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ‘3 साल का इंतजार खत्म, अब हमारा समय आएगा…’, बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही क्या बोले नेता?
पहली बार चुनाव में भाग लेंगे 14 लाख वोटर
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 14 लाख वोटर पहली बार मतदान करेंगे। ये सभी 18 से 20 साल की उम्र के हैं। आयोग ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पूरा होने के बाद बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची भी प्रकाशित कर दी है। अंतिम सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ है, जबकि इस वर्ष 24 जून तक कुल मतदाताओं की संख्या 7.89 करोड़ थी।
ईवीएम में रंगीन फोटो
ज्ञानेश कुमार ने बताया कि अभी तक ईवीएम में प्रत्याशी की फोटो ब्लैक एंड व्हाइट होती है। इससे वोटरों को चेहरा साफ नहीं दिखता था। चुनाव निशान साफ होता है। बावजूद इसके प्रत्याशियों को साफ दिखाने के लिए रंगीन फोटो दिखाई जाएगी। इसके अलावा मशीन में सीरियल नंबर बड़ा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav Date 2025: 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 को आएंगे नतीजे, पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
16 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines