Bihar Chunav Date 2025: 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 को आएंगे नतीजे, पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

Bihar Chunav Date: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यहां पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े नामांकन, मतदान और नतीजों की तारीख

Guanesh Kumar

Bihar Chunav Date: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव को बेहद सुगम बनाने की कोशिश की गई है. लगभग 22 साल बाद मतदाता सूची में शुद्धिकरण किया गया है. कई पार्टियों ने इसकी मांग की थी. सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई तरह की बातें की गईं लेकिन इस बार इस सूची को शुध्द करने का सराहनीय कार्य किया है और देश को एक नई राह दिखाई है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि कुल मतदाता 7.42 करोड़ हैं. 14 लाख मतदाता पहली बार मतदान करने वाले हैं. 14 हजार मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है. इस बार नई व्यवस्था की गई है, पोलिंग स्टेशन के कमरे के बाहर फोन रखने की व्यवस्था की गई है. जहां वह अपना फोन जमा कर सकते हैं और वोटिंग के बाद वह अपना फोन ले सकते हैं. इस बार चुनाव में कुल 17 नए प्रयोग किये जा रहे हैं. चुनाव आयोग के पास लगभग 40 ऐप हैं और सभी को एक में ही समाहित कर दिया गया है.

कब होंगे चुनाव?

बिहार में दो चारणों में चुनाव होंगे. पहले फेज का मतदान 6 नवंबर को होगा और दूसरे फेज में 11 नवंबर को वोटिंग होगी. 14 नवंबर को नतीजे आएंगे.

17 अक्टूबर को पहले चरण के नामांकन होगा जबकि दूसरे चरण के लिए नामांकन की तारीख 20 अक्टूबर तय की गई है. पहले चरण में नामांकन वापस लेने की तारीख 20 अक्टूबर है जबकि दूसरे चरण में 23 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं.

पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होने वाला है। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी और 16 नवंबर को चुनाव की पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी.

पहले चरण का पूरा कार्यक्रम

राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तिथि: 10.10.2025
नामांकन की अंतिम तिथि: 17.10.2025
नामांकन की जांच: 18.10.2025
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 20.10.2025
मतदान की तिथि: 06.11.2025

दूसरा चरण का पूरा कार्यक्रम

राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तिथि: 13.10.2025
नामांकन की अंतिम तिथि: 20.10.2025
नामांकन की जांच की तिथि: 21.10.2025
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 23.10.2025
मतदान की तिथि: 11.11.2025

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार फेक न्यूज पर कड़ी नजर रखी जाएगी। किसी भी मतदाता को अगर कोई समस्या आ रही है तो +91 STD Code 1950 पर कॉल कर सकते हैं और चुनाव अधिकारीयों से बातचीत कर सकते हैं. 90 हजार अधिक BLO , 243 EROs , 38 DEOs , CEO से सम्पर्क किया जा सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ