बिहार के वैशाली जिले में आज सुबह डबल मर्डर होने से सनसनी फैल गई। बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासो गांव में पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। विवाद रास्ते को लेकर हुआ था और हत्याएं करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय मुनारिक राय और 35 साल के बेटे जितेंद्र कुमार के रूप में हुई। जितेंद्र भारतीय सेना में जवान है और छुट्टी पर आया हुआ था। पूछताछ करके आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है।
गाली गलौज करते हुए चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
मृतकों के परिजनों ने पुलिस का बताया कि परिवार अभी जगा ही था और चाय नाश्ता चल रहा था कि अचानक आरोपी आए। वे गाली गलौज करने लगे और देखते ही देखते फायरिंग करने लगे। परिवार के लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे, लेकिन जितेंद्र और उसके पिता मुनारिक को गोलियां लग गईं। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े आए और पुलिस को वारदात की सूचना दी।
जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद
मृतकों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वारदात को भतीजे ने अंजाम दिया है। मृतक मुनारिक का भाई के परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद लंबे समय से था और रास्ते को लेकर था। पिछले दिनों भी दोनों परिवारों की लड़ाई हुई थी। रंजिशन आज गोलियां मारकर मुनारिक और जितेंद्र की हत्या कर दी गई है। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस को उन्हें तलाश कर कड़ी सजा देनी चाहिए, मृतकों को इंसाफ चाहिए।
खान सर के पटना वाले कोचिंग सेंटर में लगी आग, 3 दिन पहले फायर सिस्टम में मिली थी खामियां
आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, आज सुबह कंट्रोल रूम में फोन आया कि गांव में गोलियां चली हैं। मौके पर पहुंचे तो 2 लोगों की हत्या की खबर मिली। पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर भतीजे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही उन्हें पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
20 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines