Double murder in Bagaha Bihar News: बिहार के बगहा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक मां-बेटी की हत्या कर अपराधी बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। दोनों को धारदार हथियार से मारकर जलाने की कोशिश की गई। डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल से एक किलोमीटर नेशनल हाईवे तक पहुंचकर तलाशी ली। नेशनल हाईवे के आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज देखने की कोशिश की जा रही है।
शव को एसिड से जलाने की कोशिश
बगहा में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। दरअसल, बन्द घर में मां-बेटी का अर्द्धजला हुआ शव बरामद किया गया है। घटना पटखौली थाना क्षेत्र के सुखवन रोड स्थित घर में हुई है। मां-बेटी की निर्मम हत्या कर शव को एसिड से जलाने की संभावना जताई जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
शहर के नारायणपुर स्थित बगीचा टोला में रहने वाली शोभा तिवारी औऱ उनकी बेटी को मौत के घाट उतार दिया गया । सूचना के बाद पहुचीं पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है। इधर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की कवायद तेज कर दी गई है। मौके पर पहुंचे बगहा SDPO कुमार देवेंद्र ने इसकी पुष्टि करते हुए FSL टीम को बुलाया है।
यह भी पढ़ें: Nitish Kumar के विधायक के बिगड़े बोल, कहा- राक्षस हैं PM मोदी, सभी को निगल जाएंगे
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का होगा खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि बीती रात मां-बेटी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शवों को एसिड से जलाया गया है। हालांकि, पुलिस अभी स्पष्ट रूप से नहीं बता रही है।
पति से अलग रहती थीं शोभा तिवारी
बता दें कि अपने पति से रिश्ता तोड़ कर लंबे समय से शोभा तिवारी औऱ उनकी बेटी खुशबू तिवारी एक साथ इसी घर में रहती थीं, जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। लिहाजा पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं को खंगालने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: 8 साल का प्यार, 2 साल पहले सगाई, नौकरी मिलते ही बदले तेवर तो प्रेमिका ने ऐसे सिखाया सबक
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
1 day agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 day agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
4 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
6 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
7 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
7 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines