बिहार में पूजा या जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध, लाइसेंस हुआ जरूरी

DJ Banned in Bihar: बिहार में पूजा या जुलूस के दौरान डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है। एडीजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के बारे में बताया।

DJ Ban In Bihar

बिहार में पूजा या जुलूस के दौरान डीजे बैन।

विज्ञापन

DJ Banned in Bihar: बिहार में पूजा या जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। प्रदेश में आने वाले दिनों में त्योहारों को ध्यान में रखकर चाक-चौबंदी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 5 सितंबर को ईदे मिलाद-उन-नबी, 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा को ध्यान में रखकर विशेष तैयारी की जा रही है।

प्रेस वार्ता में एडीजी ने दी जानकारी

नए नियमों के अनुसार, अब सभी तरह के जुलूस या कार्यक्रम के लिए पहले स्थानीय प्रशासन से लाइसेंस लेना जरूरी होगा। अनंत चतुर्दशी के मौके पर आने वाले गणेश मूर्ति के विसर्जन के दौरान भी जुलूस में डीजे नहीं बजाया जा सकेगा। इस दौरान डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। एडीजी (विधि-व्यवस्था) पंकज कुमार दराद ने पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में ये जानकारी दी।

Advertisment

अतिरिक्त सुरक्षा बल की व्यवस्था

उनका कहना है कि सभी जिलों को अतिरिक्त संख्या में सुरक्षा बल मुहैया कराया जा रहा है। जिले के पुलिस-प्रशासन को ये निर्देश दिए गए हैं कि विसर्जन या किसी जुलूस के पहले शांति समिति की बैठक आयोजित की जाए। शहरों में जुलूस का रूट निर्धारित किया जाए। इसी के साथ रूट का भौतिक सत्यापन किया जाए। इसी तरह संवेदनशील स्थानों की पहचान की जाए। फिर वहां अतिरिक्त बल तैनाती किया जाए।

24 घंटे काम करने के निर्देश

एडीजी का कहना है कि सभी जुलूस की वीडियोग्राफी भी अनिवार्य की गई है। नदी घाटों पर गोताखोरों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी। दराद के अनुसार, जिला से लेकर पुलिस मुख्यालय में कंट्रोल रूम को 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यालय स्तर से सभी जिलों से अपडेट समय-समय पर रिपोर्ट ली जाएगी। वहीं सोशल मीडिया या अन्य अफवाहों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी मॉनिटरिंग करने के लिए कहा गया है।

गया में पितृपक्ष मेले का आयोजन 6 से 21 सितंबर के बीच हो रहा है। इसके लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। इसमें 800 गृहरक्षक, 395 पुलिस पदाधिकारी, 1600 सिपाही तैनात किए गए हैं। इसी के साथ सशस्त्र 5 कंपनी, अश्वारोही बल 2 ट्रूप, अश्रु गैस दस्ता, क्षेत्रीय रिजर्व की दंगा निरोधक कंपनी और बम निरोधक दस्ता की तैनाती की गई है। गया बस स्टैंड के साथ ही रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ