Bihar News: बिहार पुलिस में बंपर भर्ती करने की तैयारी है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंगलवार को इस बारे में ट्वीट कर ऐलान किया है। तेजस्वी ने ट्वीट पर लिखा, युवाओं के लिए खुशखबरी, बिहार पुलिस में बंपर बहाली, बिहार में पुलिस विभाग में 75,543 पदों पर पुलिसकर्मियों की सीधी भर्ती होगी।
https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1605219551331094531?s=20&t=tpFdKmDW6lL6taH9-IVijw
आगे डिप्टी सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा बिहार पुलिस के सुदृढ़ीकरण और जनसंख्या के अनुपात में आवश्यकता आधारित नियुक्ति करने के लिए 75,543 पदों पर पुलिसकर्मियों की सीधी भर्ती होगी। बता दें हाल ही में बिहार कैबिनेट ने इन पदों के सृजन को मंजूरी दी है। जानकारी के मुताबिक कुल भर्तीयों में करीब 56 हजार पदों को सीधी भर्ती से भरा जाएगा। वहीं, एएसआई और हवलदार के पदों को प्रमोशन के माध्यम से भरने की योजना है।
बिहार सरकार सूत्रों की मानें तो भर्ती होने में दारोगा के लिए 23 हजार, एसआई 18 हजार, हवलदार 4 हजार और सिपाही 35 हजार, और चालक सिपाही के 9 हजार के लिए भर्ती होगी। इससे पहले बिहार में लॉअर डिवीजन क्लर्क, अकाउंटेंट, असिस्टेंट मैनेजर समेत कई पदों पर 500 से ज्यादा रिक्तियां निकाली हैं। अधिसूचना के मुताबिक लॉअर डिवीजन क्लर्क के लिए 133 पद, क्वालिटी कंट्रोलर के 101 पद, अकाउंटेंट के 10 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट ऑफिसर के 20 पद, असिस्टेंट ऑफिसर के 262 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
11 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
13 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
2 days agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines