Video: ICU में शादी! बीमार मां ने जताई आखिरी इच्छा... फिर सगाई के एक दिन पहले बेटी ने अस्पताल में लिए 7 फेरे

Son married in ICU

सौरभ कुमार, पटना: बिहार के गया जिले में ‘फिल्मी कहानी’ ने हकीकत का रूप ले लिया। यहां एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में एडमिट महिला मरीज की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए बेटी ने आईसीयू में ही अपनी मां की आंखों के सामने सात फेरे लिए। हालांकि बेटी की शादी के दो घंटे बाद ही मां ने दम तोड़ दिया। इस शादी में न सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के परिवार के लोग, बल्कि अस्पताल के कर्मी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जिले के मजिस्ट्रेट कॉलेनी के सामने स्थित अर्श हॉस्पिटल में ये शादी कराई गई है। गुरारू प्रखंड के बाली गांव केनिवासी ललन कुमार की पत्नी पूनम कुमारी वर्मा कई दिनों से बीमार थी। सीरियस होने के बाद उन्हें अर्श हास्पिटल गया में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

डॉक्टरों के बयान के बाद लिया फैसला

पूनम वर्मा को भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टर ने कहा कि मरीज की हालत गंभीर है और किसी भी समय मौत हो सकती है। ऐसी हालत में मरीज पूनम कुमारी वर्मा ने परिजनों के सामने शर्त रख दी कि उनकी बेटी चांदनी कुमारी की शादी उनके जिंदा रहते कर दी जाये।

विज्ञापन

26 दिसंबर को ही तय की गई थी सगाई

परिजनों ने बताया कि चांदनी कुमारी की सगाई आज ही होनी थी। लेकिन लड़की की मां की जिद के कारण चांदनी की शादी सलेमपुर गांव के निवासी सुमित गौरव के साथ करा दी गई। दुख की बात ये रही कि शादी के महज दो घंटे बाद ही लड़की की मां का निधन हो गया।

विज्ञापन

बिना दहेज के संपन्न हुई शादी

जानकारी के मुताबिक, लड़की की शादी अर्श हास्पिटल में ही ICU के दरवाजे के बाहर संपन्न हुई। दूल्हा सुमित गौरव के चाचा अजीत कुमार लोहिया ने वर और वधू को शपथ पत्र पढ़वाकर शादी संपन्न करवाया। खास बात ये कि शादी बिना किसी तिलक दहेज के की गई।

विज्ञापन

दुल्हन चांदनी बोली- मां की इच्छा जरूरी

शादी होने के महज दो घंटे बाद ही अपनी मां को खोनेवाली चांदनी कुमारी ने बताया कि उनकी मां पूनम कुमारी वर्मा मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ANM के पद पर कार्यरत थीं और कोरोना काल से ही लगातार बीमार रह रही थीं। वह हृदय रोग से पीड़ित थीं। मां की इच्छा रखने के लिए अस्पताल में शादी की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ