Lok Sabha Election 2024 : बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट पर भाजपा ने एक बार फिर भाजपा उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, लालू प्रसाद यादव की राजद ने पहली बार यादव प्रत्याशी पर दांव लगाया है। भाजपा की ओर से गोपालजी ठाकुर चुनाव लड़ रहे हैं जिन्होंने पिछला लोकसभा चुनाव यहीं से जीता था। राजद ने उनके सामने 6 बार के विधायक ललित यादव को टिकट दिया है।
बता दें कि पहले राजद की ओर से इस सीट पर मोहम्मद अली अशरफ फातमी को प्रत्याशी बनाया जाता था। उन्हें इस बार मधुबनी से टिकट दिया गया है। बीच में फातमी राजद छोड़कर नीतीश कुमार की जदयू में शामिल हो गए थे। लेकिन जब वहां उन्हें टिकट नहीं मिला तो फिर राजद में वापसी कर ली। फिलहाल दरभंगा सीट पर मुख्य लड़ाई गोपालजी ठाकुर और ललित यादव के बीच की बताई जा रही है।
वोटर्स में ब्राह्मणों की संख्या सबसे ज्यादा
दरभंगा के मतदाताओं की बात करें तो यहां ब्राह्मण वोटर्स की संख्या सबसे ज्यादा है। इसीलिए भाजपा ने इस बार भी ब्राह्मण चेहरे पर भी भरोसा जताया है। वोटर्स में मुस्लिम दूसरे स्थान पर और यादव मतदाता तीसरे स्थान पर हैं। बता दें कि दरभंगा लोकसभा सीट से 8 बार ब्राह्मण सांसद बन चुके हैं। राजद ने 6 लोकसभा चुनावों के बाद यादव प्रत्याशी को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है।
ब्राह्मण और मुसलमान वोटर हैं निर्णायक
साल 1991 के लोकसभा चुनाव से लेकर 2019 के चुनाव तक अशरफ फातमी यहां से 4 बार सांसद चुने गए हैं। उनके अलावा 3 बार कीर्ति आजाद (भाजपा के टिकट पर) और एक बार गोपालजी ठाकुर जीते हैं। यहां के चुनाव में हार-जीत का निर्णय ब्राह्मण और मुसलमान मतदाता ही करते हैं। हालांकि, इसमें अनुसूचित जनजाति और अति पिछड़ा जाति वर्ग की भूमिका को भी कम करके तो नहीं आंका जा सकता है।
पिछले चुनाव का कैसा रहा था परिणाम?
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से गोपालजी ठाकुर और राजद की ओर से अब्दुल बारी सिद्दीकी चुनाव लड़े थे। इसमें गोपालजी ठाकुर ने 5 लाख 86 हजार 668 वोट पाकर जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे सिद्दी के खाते में केवल 3 लाख 18 हजार 689 वोट आए थे। वोट प्रतिशत की बात करें तो गोपालजी ठाकुर को 60.76 प्रतिशत और सिद्दीकी को 33.01 प्रतिशत वोट मिले थे।
ये भी पढ़ें: बिहार की इस सीट पर आज तक नहीं चुनी गई महिला सांसद
ये भी पढ़ें: बीच सभा में फूट-फूट कर क्यों रो पड़े कांग्रेसी तारिक अनवर
ये भी पढ़ें: लालू यादव की इस सीट पर तय नहीं हो पा रहा है उम्मीदवार
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
17 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
18 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines