मुकुल कुमार, मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के तत्वाधान में दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन मुजफ्फरपुर में हो रहा है। इस प्रकार के आयोजन द्वारा युवा पीढ़ी को भारत की कला एवं संस्कृति और करीब से देखने और जानने का अवसर मिलता है। वहीं प्रोग्राम का उद्घाटन बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय करेंगे। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री के अलावा क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद रहेंगे।
और पढ़िए –Rajasthan News : पड़ौसी राज्यों से नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली, सोमवार से होगी इतनी कटौती
इन विषयों पर केंद्रित होगा युवा महोत्सव
इस दो दिवसीय राज्यस्तरीय युवा उत्सव में समूह गायन, समूह लोकनृत्य, एकांकी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, वक्तृता (हिन्दी, अंग्रेजी) चाक्षुष कला इत्यादि विधाओं की प्रतियोगिता की जानी है, बिहार राज्य के सभी जिलों के चयनित प्रथम स्थान प्राप्त कलाकार दलों की भागीदारी होनी है। उत्सव आयोजन हेतु आवासन, परिवहन, भोजन, पुरस्कार, प्रमाण पत्र, विधि व्यवस्था, मीडिया, स्वास्थ्य, निबंधन, उद्घाटन, स्वागत, समापन जैसी समितियों का गठन एवं उनके दायित्व के संबंध में जिला पदाधिकारी ने बैठक कर सभी को आवश्यक निर्देश दिये ।
और पढ़िए –Himachal Cabinet Expansion: पूर्व CM वीरभद्र सिंह के बेटे समेत 7 मंत्री सुक्खू कैबिनेट में शामिल
सभी तैयारियां पूरी
राज्यस्तरीय युवा उत्सव में आने वाले पदाधिकारियों, निर्णायक मंडल एवं प्रतिभागियों के आवासन एवं निबंधन उनके आवासन पर किया जा रहा है। उद्घाटन के साथ ही प्रतिभागियों के निबंधन का कार्यक्रम दिनांक 08.01.2023 को 10:00 बजे पूर्वाह्न से किया जाएगा। आवासन स्थल के रूप में महिला शिल्प कला महाविद्यालय, मुखर्जी सेमीनरी विद्यालय, जिला स्कूल, द्वारिका नाथ उच्च विद्यालय एवं बी0बी0 कॉलेजिएट स्कूल को बनाया गया है । साथ ही कार्यक्रम स्थल के रूप में क्लब मैदान मुजफ्फरपुर जिला परिषद सभागार, नगर भवन हॉल, जुब्बा सहनी आम्रपाली आडिटोरियम, एम0आई0टी0 आडिटोरियम, मुजफ्फरपुर में किया जाना है। आवासन स्थल का साफ-सफाई, रंग-रोगन, मरम्मती, शौचालय की साफ-सफाई एवं पानी की आपूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था की गई है ।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 hr agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 hr agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
10 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines