---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार के नालंदा में डबल मर्डर: दादी-पोते का गला घोंटकर चार लाख की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

नालंदा (बिहार): बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार को नालंदा में परबलपुर थाना क्षेत्र के करण बिगहा गांव में दिनदहाड़े लूट हुई। इसके बाद बदमाशों ने रस्सी से गला घोंटकर बुजुर्ग और उसके मासूम पोते की हत्या कर दी। घटना दोपहर की बताई जा रही है। देर शाम पड़ोसी घर गए तो लूट […]

---विज्ञापन---

नालंदा (बिहार): बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार को नालंदा में परबलपुर थाना क्षेत्र के करण बिगहा गांव में दिनदहाड़े लूट हुई। इसके बाद बदमाशों ने रस्सी से गला घोंटकर बुजुर्ग और उसके मासूम पोते की हत्या कर दी। घटना दोपहर की बताई जा रही है। देर शाम पड़ोसी घर गए तो लूट और डबल मर्डर का खुलासा हुआ। घटना की भनक लगने पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हाे चुके हैं। मृतकों में किराना दुकानदार अंजन भाई पटेल की 70 वर्षीया मां मीना देवी और 4 वर्षीय पुत्र अंश पटेल शामिल है।

---विज्ञापन---

चारपाई पर महिला का शव, फर्श पर पड़ा था बच्चा

बुजुर्ग महिला का शव चारपाई पर जबकि बच्चे का शव फर्श पर था। दोनों के गले में रस्सी का फंदा पड़ा और पैर भी बंधे थे। जिससे गला घोंटकर हत्या होना प्रतीत हो रहा है। परिजन चार लाख से अधिक की संपत्ति लूट का आरोप लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष अफसर हुसैन ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इस घटना का खुलासा उस क्क्त हुआ जब
पड़ोसी महिला ने रात में गाय को खुला देखा तो उन्हें बांधने के लिए कहने को घर गई। तब उनकी नजर दोनों के शव पर गई। घर में सामान बिखरा था। जिससे लूट के विरोध पर वारदात का अंदेशा ग्रामीण जता रहे हैं।

घर में अकेले थे दादी-पोते

ग्रामीणों ने बताया कि अंजन भाई पटेल पिलिच गांव में जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। इस कारण वह दुकान चले गए थे। अन्य सदस्य शादी समारोह में गए थे। घर में दादी-पोता अकेला था। गृहस्वामी घर में गोशाला भी खोले हैं। करीब 20 दुधारू गाय गोशाला में है। रात में पड़ोसियों ने कॉल कर उन्हें घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह लौटे।

---विज्ञापन---

ग्रामीणों ने बताया कि बताया कि बदमाशों को पता था कि घर में दोदी-पोते अकेले हैं। गृहस्वामी को जानने वाले ने घटना में लाइनर की भूमिका निभाई होगी। दादी-पोते की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। रिश्तेदारों की भीड़ गांव में जमा हो गई। गांव में परिजन की चीख पुकार गूंजने लगी। ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाने में जुटे हैं।

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Polls: गुजरात-गोवा और बंगाल में 24 जुलाई को राज्यसभा चुनाव, जयशंकर समेत 10 सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल

First published on: Jun 27, 2023 10:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola