Rajya Sabha Polls: गुजरात-गोवा और बंगाल में 24 जुलाई को राज्यसभा चुनाव, जयशंकर समेत 10 सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल

Rajya Sabha Polls, Election Commission Of India, Biennial Elections, Goa, Gujarat, West bengal, S Jaishankar, Derek O'Brien

Rajya Sabha Election

Rajya Sabha Polls: राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 24 जुलाई को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने इसकी जानकारी जानकारी दी है। चुनाव में तीन राज्य गुजरात-गोवा और बंगाल में होंगे। सांसदों का कार्यकाल खत्म होने के कारण जो सीटें खाली हो रही हैं, उनमें गुजरात से विदेश मंत्री एस जयशंकर की सीट भी शामिल है।

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, बंगाल की छह, गुजरात की तीन और गोवा की एक सीट पर चुनाव होना है।
बंगाल में लुजिन्हो जोकिम फलेरिया के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर उपचुनाव भी 24 जुलाई को होगा। इस सीट का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 तक है।

एस जयशंकर का दोबारा राज्यसभा जाना तय

विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिनेशचंद्र जेमलभाई अनावाडिया और लोखंडवाला जुगलसिंह माथुरजी गुजरात से भाजपा सांसद हैं। जिनका कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो रहा है। एस जयशंकर का दोबारा राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। दो अन्य सीटों पर भाजपा नए चेहरों को मौका दे सकती है।

गोवा की एक सीट पर भी चुनाव होगा। भाजपा सांसद विनय डी. तेंदुलकर का कार्यकाल 28 जुलाई को समाप्त हो रहा है। पश्चिम बंगाल की छह सीटों पर चुनाव होगा, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। सुष्मिता देव, शांता छेत्री और सुखेंदु शेखर रे और कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

नामांकन की आखिरी तारीख 13 जुलाई

चुनाव के लिए अधिसूचना 6 जुलाई को जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 13 जुलाई होगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 17 जुलाई होगी। मतदान 24 जुलाई को होगा। उसी दिन परिणाम आएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ