EVM की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली, बंद कमरे में खून से लथपथ मिला शव  

Bihar news: मरने वाली सिपाही मोकामा का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार हेमंत ने कमरा अंदर से बंद कर रखा था और वह खून से लथपथ पड़ा था।

bihar, Constable
विज्ञापन

Bihar news: बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। आरा जिले में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने आत्महत्या कर ली। उसने खुद को अपनी राइफल से गोली मार ली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

सुसाइड नोट नहीं मिला, वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर मामले की छानबीन में जुटी है। सूत्रों के अनुसार अभी तक की जांच में सामने आया है कि सिपाही मानसिक तनाव में था। अब पुलिस उसके परिजनों और साथी पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर सुसाइड के स्पष्ट कारणों के बारे में पता कर रही है।  जानकारी के अनुसार घटना बिहार के आरा जिले के कृषि भवन में हुई है।

Advertisment

कमरा अंदर से था बंद

कृषि भवन में सिपाही हेमंत कुमार ईवीएम सुरक्षा में तैनात था। शनिवार शाम अचानक उसने खुद को सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की तेज आवाज से आसपास मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी उसकी मदद के लिए दौड़े। घटना के दौरान व अपने कमरे में अकेला था। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार हेमंत ने कमरा अंदर से बंद कर रखा था और वह खून से लथपथ पड़ा था। उसके पास ही इंसास राइफल और एक खोखा पड़ा था।

मौके पर तुरंत पहुंचे आला अधिकारी 

घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मरने वाली सिपाही मोकामा का रहने वाला था। बता दें कृषि भवन में लोकसभा चुनाव 2024 में इस्तेमाल में आने वाली ईवीएम मशीन रखी हैं। ईवीएम सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के चलते सूचना मिलने पर मौके पर जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार, एसपी भोजपुर प्रमोद कुमार समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। नवादा थाना पुलिस आत्महत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ