Bihar elections: बृज बिहारी हत्याकांड में वैशाली जिले के लालगंज के बाहुबली और पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला को कोर्ट से सजा होने के बाद जेल पटना बेउर जेल भेज दिया गया था. अब मुन्ना शुक्ला को पटना बेउर जेल से भागलपुर जेल में शिफ्ट करने का आदेश हो गया है. बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला विधानसभा चुनाव राजद के टिकट पर लड़ रही है. शिवानी शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि जब कोई बुनियाद नहीं हो तब उसको भागलपुर शिफ्ट किया जाए बिना किसी रीजन के. उनके पिता को चाहने वाले लाखों लोग हैं. अंदर बैठ कर कुछ कर नहीं सकता. फिर भी उसको भागलपुर भेजा जा रहा है.
मैं वकील हूं पूरा कानून जानती हूं- शिवानी शुक्ला
शिवानी शुक्ला ने कहा कि ‘क्या लगता है यह टॉर्चर करने का ही तरीका है. यह टॉर्चर हम पर नहीं हो रहे हैं, यह मेरे पापा टॉर्चर हो रहे हैं. वह टॉर्चर होंगे भी. यह लोग उनको मार भी सकते हैं. यह सब एक साजिश है और कुछ नहीं है. यह उनको मारने की साजिश है. अगर मेरे पापा को एक खरोच भी आई ना तो इस सरकार को मैं भी नहीं छोडूंगी. मैं वकील हूं पूरा कानून जानती हूं. सजा के बाद ना कोई मारपीट हो सकती है और ना ही कुछ और होता है’.
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव को लेकर ECI ने जारी की एडवाइजरी, इस तारीख तक एग्जिट पोल दिखाने पर लगी रोक
अब एक मां और बेटी अकेली है- अनु शुक्ला
शिवानी शुक्ला ने कहा कि ‘मेरे पापा को और छोटी सी खरोच भी आई तो छोड़ने वाली नहीं हूं. सबको जेल भिजवा दूंगी. सब मेरे पापा के साथ बैठकर जेल में ही हॉलीडे मानना’. वही इस संबंध में बाहुबली मुन्ना शुक्ला की पत्नी और पूर्व विधायक अनु शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘हमें अभी सूचना मिली है कि हमारे पति मुन्ना शुक्ला को भागलपुर जेल में शिफ्ट किया जा रहा है. मैं यही कहना चाहती हूं कि देख लीजिए आपका बेटा के साथ क्या हो रहा है. अब एक मां और बेटी अकेली है और अब आप लोगों का सहयोग चाहिए. यही NDA कि सरकार है देख लीजिए एनडीए की सरकार में क्या होता है. पटना जेल में थे और जेल में रहते भागलपुर भेज देने से क्या हो जाएगा’.
यह भी पढ़ें- ‘हमारी सरकार बनी तो वक्फ बिल को कूड़ेदान में डाल देंगे…’ प्राणपुर में मंच से बोले तेजस्वी यादव
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
17 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
19 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
21 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines