'टिकट नहीं मिलना दुखद..वो पूर्णिया के बड़े नेता', पप्पू यादव के निर्दलीय नामांकन पर पत्नी रंजीता रंजन की आई पहली प्रतिक्रिया

Ranjita Ranjan: पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय नामांकन किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने उन्हें अपना नामांकन वापस लेने को कहा है। पूर्णिया सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है।

Ranjita Ranjan

Ranjita Ranjan

Ranjita Ranjan: पप्पू यादव के निर्दलीय नामांकन भरने के बाद उनकी पत्नी और कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव पूर्णिया के बड़े नेता हैं। उनका हमारे साथ (इंडिया गठबंधन) न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। बता ने पप्पू यादव ने कांग्रेस पार्टी से पूर्णिया लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद निर्दलीय पर्चा भरा है। जिसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने उन्हें अपना नामांकन वापस लेने को कहा है।

विज्ञापन

इंडिया गठबंधन का होगा नुकसान

राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने कहा कि पप्पू यादव का कांग्रेस के साथ न होना इंडिया गठबंधन के लिए बुरी खबर है। उन्होंने कहा कि वे तीन बार के सांसद हैं, पूर्णिया की जनता उन्हें प्यार करती है। अगर वह हमारे (इंडिया गठबंधन) साथ होते तो अच्छा होता। बता दें कि पप्पू यादव के पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने पर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है।

विज्ञापन

आरजेडी ने बीमा भारती को बनाया अपना उम्मीदवार

गौरतलब है कि निर्दलीय नामांकन के बाद भी पप्पू यादव खुद को कांग्रेसी बता रहे हैं। उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का उन्हें आशीर्वाद है। पूर्णिया लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के तहत आरजेडी ने बीमा भारती को अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें बीमा भारती जेडीयू की विधायक थीं जो हाल ही में आरजेडी में शामिल हुई हैं।

पूर्णिया लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान

जानकारी के अनुसार बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इस सीट की जातीय समीकरण पर नजर डालें तो यहां करीब 60 % फीसदी हिन्दू मतदाता हैं। इसके अलावा इस सीट पर 40% मुस्लिम वोट बैंक, करीब पांच लाख एससी, एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाता हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ