Congress Leader Son Suicide: बिहार के पटना जिले से बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के 17 साल के बेटे ने सुसाइड कर लिया है। आयान उनकी इकलौत बेटा था, जिसका शव MLC आवास में फंदे से लटका मिला है। सुसाइड की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
घटनाक्रम की खबर फैलते ही कांग्रेस नेता शकील अहमद के आवास पर पहुंचे। शकील अहमद बिहार से बाहर हैं, जो बेटे की मौत होने की खबर मिलते ही घर के लिए निकल गए हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि शकील अहमद खान बेटी इंग्लैंड में लॉ की पढ़ाई कर रही है, जिसे घटना की सूचना दी गई है और वह घर आने के लिए निकल गई है। वहीं मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
पप्पू यादव ने ट्वीट करके दी सूचना
बता दें कि बिहार के पूर्णिया जिले से सांसद पप्पू यादव ने अपने X हैंडल पर ट्वीट लिखकर शोक जताया और लोगों को घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि एक अत्यंत दुखद सूचना से बेहद विचलित हूं। बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता और मेरे दोस्त डॉ. शकील अहमद खान साहब के इकलौते पुत्र का असामयिक निधन हो गया है। मेरी संवेदनाएं शकील भाई और उनके परिजनों के साथ हैं, लेकिन एक पिता-माता को हिम्मत बंधाने के लिए कोई शब्द नहीं हैं मेरे पास।
राहुल गांधी से मिलकर खुश था आयान
शकील अहमद के आवास पर काम करने वाले स्टाफ ने बताया कि आयान रविवार रात को डिनर करके अपने कमरे में चला गया था। सुबह जब वह नहीं उठा तो कमरे का दरवाजा खटखटाया गया। खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया गया। उसने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर फंदे से आयान लटका हुआ था। इसकी जानकारी तुरंत शकील साहब और पुलिस को दी गई।
आयान हाल ही में 18 जनवरी 2025 को पटना में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिला था। खुद शकील अहमद खान ने आयान को मंच पर लाकर राहुल गांधी से मिलवाया था। इस दौरान आयान ने राहुल गांधी को एक पेंटिंग भेंट की थी, जिसकी राहुल ने खूब तारीफ की थी। आयान काफी खुश था, लेकिन अचानक उसके यह कदम उठाने के पीछे की वजह समझ नहीं आई।
शारीरिक संबंध बनाते-बनाते क्यों घोंट दिया युवक का गला? बरेली की महिला ने सुनाई मर्डर की कहानी
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines