Bihar Election 2025: कांग्रेस की पहली सूची जल्द, पटना में आज बैठक; 2 दिन होगी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा

Bihar Election 2025: कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन समेत आलाकमान से कई बड़े नेता बैठक में मौजूद रहेंगे। इस दौरान संभावित उम्मीदवारों का इंटरव्यू किया जाएगा। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारी फाइनल नामों को अंतिम रूप देने के लिए लिस्ट पार्टी मुख्यालय में भेजेंगे।

बिहार न्यूज, बिहार की ताजा खबर, बिहार विधानसभा चुनाव, पटना डीएम, ऑपरेशन मतदाता शुद्धिकरण, बिहार सरकार, सीएम नितिश कुमार, Bihar News, Latest Bihar News, Bihar Assembly Election, Patna DM, Operation Voter Purification, Bihar Government, CM Nitish Kumar

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज।

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर विभिन्न राजनीतिक दल प्रदेश में काफी एक्टिव हैं। इसी के मद्देनजर आज पटना में कांग्रेस की एक अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पार्टी अपने उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करेगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द प्रत्याशियों के नामों को लेकर कांग्रेस की पहली सूची जारी हो सकती है। बता दें ये बैठक 13 और 14 अगस्त दो दिन तक चलेगाी।

इस बैठक में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन समेत आलाकमान से कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत वर्तमान में राज्य में कांग्रेस पार्टी से जीते हुए विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार बैठक में संभावित प्रत्याशियों के प्रोफाइल पर चर्चा होगी। उम्मीदवारों का इंटरव्यू किया जाएगा। इस सब के बाद पार्टी के पदाधिकारी फाइनल नामों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी लिस्ट दिल्ली भेजेंगे।

Advertisment

बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट, अभी इंडिया महागठबंधन में सीट बंटवारें को लेकर कोई रणनीति नहीं

जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी की यह बैठक सदाकत आश्रम, पटना में कांग्रेस मुख्यालय में होगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा पर अपने प्रत्याशी उतारना चाहती है। हालांकि बिहार में अभी इंडिया महागठबंधन में सीट बंटवारें को लेकर कोई रणनीति नहीं बनी है। बता दें बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट हैं, जहां इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं।

कांग्रेस ने SIR पर सरकार को घेरा, किया ये बड़ा ऐलान

फिलहाल बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। बता दें सुप्रीम कोर्ट में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सुनवाई चल रही है। वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजद-एनडीए में बयानबाजी तेज है। कांग्रेस का आरोप है कि इस प्रक्रिया के जरिए विपक्षी समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। इसके अलावा बता दें कि कांग्रेस ने हाल ही में बिहार में ‘माई बहिन मान योजना’ की घोषणा की है, जिसके तहत सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ